A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेश

एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य की थीम के साथ विद्यार्थियों ने लिया नियमित योग का संकल्प

कलान सुल्तानपुर
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान में शनिवार को एक भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” को आत्मसात करते हुए कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को संवारना, बल्कि सम्पूर्ण पर्यावरण और पृथ्वी के संतुलन को बनाए रखने की प्रेरणा देना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रख्यात योग गुरु श्री देवेश जायसवाल एवं पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार से पधारे वरिष्ठ योगाचार्य योग गुरु अरुण योगी के मार्गदर्शन में हुई। उन्होंने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम व ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उनके सरल व प्रभावशाली निर्देशों से उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने सहजता से योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री शशि प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह, उपप्रधानाचार्य डॉ. आनंद प्रकाश सिंह, श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, श्री आलोक सिंह, आई.टी. प्रमुख जसवीर जी सहित समस्त अध्यापकगण, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और यह संकल्प लिया कि वे प्रतिदिन योगाभ्यास कर न केवल अपने जीवन को स्वस्थ रखेंगे, बल्कि समाज को भी योग के प्रति जागरूक बनाएंगे।

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने योग की वैश्विक मान्यता एवं वैज्ञानिक आधार पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए नियमित योगाभ्यास की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन की एक संपूर्ण जीवनशैली है।

इस सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार की एकजुटता, अनुशासन और सकारात्मक सोच सराहनीय रही। यह आयोजन “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम साबित हुआ।

राज कुमार सेठ

मैं एक प्राइवेट टीचर हूँ। पत्रकारिता मेरा शौक है।
Back to top button
error: Content is protected !!