A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजन

कल्पतरु विधापीठ के विद्यार्थियों ने गरबा कर माँ की आराधना, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

महाराजपुर स्थित कल्पतरु विधापीठ में नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर विद्यार्थियों ने सामूहिक गरबा नृत्य प्रस्तुत कर माँ दुर्गा की आराधना की। पारंपरिक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने गरबा नृत्य के माध्यम से भक्तिमय वातावरण निर्मित किया,

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ 🌐 

मंडला MP हेमंत नायक महाराजपुर

मण्डला न्यूज़–: महाराजपुर स्थित कल्पतरु विधापीठ में नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर विद्यार्थियों ने सामूहिक गरबा नृत्य प्रस्तुत कर माँ दुर्गा की आराधना की। पारंपरिक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने गरबा नृत्य के माध्यम से भक्तिमय वातावरण निर्मित किया, जिससे पूरा विद्यालय प्रांगण माँ की भक्ति से गूंज उठा।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री पी.आर. रजक ने इस अवसर पर कहा कि हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारवान एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। इसी कड़ी में विद्यालय परिवार ने नवरात्र पर्व को सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक मूल्यों के साथ जोड़कर उत्सव के रूप में मनाया।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश–:

नवरात्र पर्व के साथ-साथ विद्यार्थियों ने *स्वच्छता पखवाड़ा* और गांधी जयंती के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया गया और स्वच्छता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ परिसर को स्वच्छ बनाने में भागीदारी निभाई तथा सबको स्वच्छता और हरियाली बनाए रखने का संकल्प दिलाया।

उपस्थित रहे –:

इस आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं पालकगण उपस्थित रहे। विशेष रूप से शिक्षिका ममता रजक, नीरज कांड्रा, शिखा रघुवंशी, कल्पना यादव, मीनाक्षी नामदेव, निकिता धनगर, महिमा सैयाम, बबली बी., रिचा बाजपेयी, सृष्टि यादव और शांति गोप की सहभागिता उल्लेखनीय रही।

पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों के उत्साह और अनुशासन ने यह संदेश दिया कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और सामाजिक दायित्व भी जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!