A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ में भूड़ मंदिर पर पूर्व मुख्यमंत्री के पूर्व विधायक पौत्र भव्य विश्नोई का किया स्वागत

विश्नोई समाज के लोगों ने भव्य विश्नोई को पहनाई फूलमलाएं, युवा पूर्व विधायक ने श्री गुरु जम्भेश्वर आश्रम भूड़ टीबा मंदिर में किए अखंड ज्योति के दर्शन

कांठ में विश्नोई समाज के लोगों के बीच पहुंचे पूर्व विधायक भव्य विश्नोई।
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री विश्नोई रत्न स्वर्गीय चौधरी भजन लाल के पौत्र एवं भाजपा युवा मोर्चा के हरियाणा प्रदेश प्रभारी भव्य विश्नोई (पूर्व विधायक) का कांठ क्षेत्र में आगमन पर विश्नोई समाज के लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक भव्य विश्नोई ने युवाओं को संदेश देते हुए समाज एवं राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आने का आह्वान और कांठ में स्वागत करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
कांठ में पूर्व विधायक भव्य विश्नोई का स्वागत करते विश्नोई समाज के लोग।

कांठ नगर के श्री गुरु जम्भेश्वर आश्रम भूड़ टीबा मंदिर पर हुए इस स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के हरियाणा प्रदेश प्रभारी एवं हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट के पूर्व विधायक भव्य विश्नोई ने सबसे पहले मंदिर में पहुंचकर अखंड जम्भ ज्योति के दर्शन किए और शीश झुकाकर भगवान जम्भेश्वर जी का आर्शीवाद प्राप्त किया। इसी के साथ उन्होंने मंदिर परिसर में बनी स्वामी चंद्र प्रकाश जी की कुटिया को भी देखकर उसके दर्शन किए। इसके बाद कार्यक्रम के क्रम में विश्नोई समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों और युवाओं ने पूर्व विधायक भव्य विश्नोई का फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए पूर्व विधायक भव्य विश्नोई ने कहा कि आज वह पहली बार कांठ नगर के श्री गुरु जम्भेश्वर आश्रम भूड़ टीबा मंदिर पर आए हैं। इस मंदिर का शिलान्यास उनके दादा पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार विश्नोई रत्न स्वर्गीय चौधरी भजन लाल जी ने 28 जनवरी वर्ष 1999 को किया था और मंदिर का कार्य पूरा होने के बाद 16 दिसंबर 2013 को इसका भव्य उद्घाटन उनके पिता पूर्व सांसद कुलदीप विश्नोई के कर कमलों द्वारा किया गया था, वह इस बात से बहुत ही गर्व महसूस कर रहे हैं कि कांठ की इस धरती पर विश्नोई समाज के लोगों से उन्हें सम्मानित होने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने समाज के लोगों से एकत्र और संगठित होने का आह्वान करते हुए युवाओं को देश का आज और कल बताया, कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की अधिक भूमिका रहती है, इसलिए युवा पूरी मेहनत के साथ अपने कार्यों को अंजाम दें और नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहें।

कांठ के श्री गुरु जम्भेश्वर आश्रम भूड़ मंदिर में दर्शन करते पूर्व विधायक भव्य विश्नोई।

इस अवसर पर अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के कार्यकारणी सदस्य प्रदीप विश्नोई, सहकारी गन्ना विकास समिति कांठ के चेयरमैन कुंवर सुरेंद्र सिंह विश्नोई, पूर्व चेयरमैन गन्ना समिति मास्टर धर्मपाल सिंह विश्नोई, अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रखर विश्नोई, जिला अध्यक्ष भानु विश्नोई, सेंट पॉल्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक जितेंद्र विश्नोई, मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन विश्नोई, तहसील बार एसोसिएशन के महासचिव दीपक विश्नोई एडवोकेट, दीप सिंह विश्नोई एडवोकेट, राजीव विश्नोई एडवोकेट, भाजपा मंडल मंत्री एवं अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के जिला महामंत्री दिव्यांश विश्नोई, गन्ना समिति डायरेक्टर राहुल विश्नोई, मनजीत विश्नोई, शौर्य विश्नोई , वंश विश्नोई, आर्यन विश्नोई, रवि विश्नोई, डॉक्टर ओमराज सिंह विश्नोई, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पूर्व जिला प्रमुख मोनू विश्नोई, गौरव विश्नोई, ओमवीर सिंह विश्नोई, श्रीओम सिंह विश्नोई, मास्टर सीपी सिंह, भानू विश्नोई खलीलपुर, विनोद लम्बरदार, ओमकार सिंह, धर्मवीर सिंह, अशोक कुमार विश्नोई नेता जी आदि भारी संख्या में विश्नोई समाज के लोग रहे।

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ 

 

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!