
कुशीनगर / पडरौना, राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया, जिसका शुभारम्भ सुशील कुमार शशि, जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों द्वारा कुल 94287 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें फौजदारी के 8666 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें जुर्माने के रूप में रूपया 148260 की धनराशि वसूल कर राजकीय कोष में जमा करायी गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से सम्बन्धित 71 क्लेम वादों का निस्तारण करते हुए मृतकों एवं घायलों के आश्रितों को रू03,99,09,000 (तीन करोड़ निन्यानबे लाख नौ हजार) मुआवजा दिलवाया गया। पारिवारिक न्यायालयों द्वारा 31 वादों का का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण से सम्बन्धित वादों का प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंको द्वारा कुल 1857 बैंक ऋण वादों का निस्तारण करते हुए रू.11,66,25,118 (ग्यारह करोड़ छाछठ लाख पच्चीस हजार एक सौ अठारह) टोकन मनी के रूप में ऋण धारियों से वसूल की गयी तथा 721 राजस्व वादों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 94287 वादों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर भगवान दयाल भारती, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, मोहम्मद आजाद, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, मोहम्मद रिजवान, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं० 1/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुनील कुमार यादव, विशेष न्यायाधीश एस०सी०/एस०टी० (पी०ए०) एक्ट, कुशीनगर, ज्योत्सना सिंह-।, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश, पोक्सो एक्ट, शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सत्य पाल सिंह प्रेमी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ०टी०सी०-।।, दिनेश कुमार-।।, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ०टी०सी०-।, श्रीमती कविता सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कुशीनगर, विजय कुमार वर्मा-II, सिविल जज (एस0डी0), कुशीनगर स्थान पडरौना, मयंक प्रकाश, सिविल जज (एस०डी०) कसया, कुशीनगर, रामेश्वर दयाल, सिविल जज (एस०डी०) / एफ०टी०सी० स्थान पडरौना, अजीत कुमार मिश्र, सिविल जज (जू०डी०) स्थान पडरौना, शान्तनु तनवार, न्यायिक मजिस्ट्रेट, स्थान पडरौना, संजय कुमार ।।। न्यायिक मजिस्ट्रेट, कसया, कुशीनगर,ज्योत्सना नागवंशी, सिविल जज (जू०डी०) / एफ०टी०सी०-। स्थान पडरौना, अंशुमान, प्रथम अतिरिक्त सिविल जज (जू०डी०) कसया, शशि किरन, द्वितीय अतिरिक्त सिविल जज (जू०डी०) कसया सर्वेश कुमार पाण्डेय, सिविल जज (जू०डी०) / एफ०टी०सी० ।। स्थान पडरौना, स्थायी लोक अदालत की सदस्य गीता त्रिपाठी, दीपाली सिन्हा, नरेन्द्र कुमार मिश्र मुख्य विधिक सहायता बचाव अधिवक्ता, प्रवीण कुमार दूबे उप विधिक सहायता बचाव अधिवक्ता, राकेश कुमार मिश्र सहायक विधिक सहायता बचाव अधिवक्ता, कमर जहाँ सहायक विधिक सहायता बचाव अधिवक्ता तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के कर्मचारीगण राजकुमार वर्मा, प्रदीप झा, विजय कुमार मिश्र, अमरनाथ यादव, रविन्द्र नाथ, मारकण्डेय यादव एवं बसन्त लाल यादव पीएलवी आदि काफी संख्या में अधिवक्ता तथा वादकारी उपस्थित रहे।




