
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जबलपुर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जबलपुर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान सुभाष वार्ड में स्थापित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनके महान योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान वर्ष 1933 एवं 1934 में अंग्रेजों द्वारा इसी जेल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दो बार कैद किया गया था। यह ऐतिहासिक स्थल आज भी उनके संघर्ष, त्याग और अदम्य राष्ट्रभक्ति की अमर गाथा को संजोए हुए है।इस अवसर पर मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।








