
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने डॉ.राय कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा पीटीएस ग्राउंड, मकरोनिया में आयोजित कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता की।इस कैंसर जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से जनता को शिक्षित करके जीवन बचाने, मिथकों और गलत धारणाओं को दूर करने तथा देशभर में सरकारों और व्यक्तियों से इस घातक बीमारी के खिलाफ कार्यवाही करने, जागरूकता लाने टाटा मेमोरियल (मुंबई) एवं अपोलो (कोलकाता) के उत्कृष्ट, विश्वसनीय एवं अनुभवी डॉ. मनीष राय, कोलकाता, डॉ. विजय कुमार गौतम, टाटा मेमोरियल मुंबई, डॉ.अरविंद सिंह कोलकाता एवं डॉ.प्रशांत कुमार, मुंबई विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यानों के माध्यम से जागरूक किया गया।
कैंसर जागरूकता पर सागर विश्वविद्यालय के रंगकर्मियों द्वारा लघु नाटिका का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि कैंसर दुनियाभर में मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण है। हर साल लाखों नए मामले और मोतें कैंसर से होती हैं। यह सिर्फ निदान किए गए व्यक्तियों को ही प्रभावित नहीं करता बल्कि यह परिवारों, समुदायों और पूरे राष्ट्र को प्रभावित करता है। हर व्यक्ति अपनी जीवन शैली में कैंसर निवारक उपायों को अपनाकर जोखिम को कम करने का प्रयास करें।इस कैंसर जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में कैंसर के बारे में जागरूकता और ज्ञान बढ़ाना महत्वपूर्ण कार्य है। हम सभी जीवनशैली में आवश्यक बदलाव लाकर इसकी रोकथाम की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। इस अवसर पर एडिशनल एसपी लवली सोनी, सीएचएमओ ममता तिमोही,महिला बाल विकास आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, समाजसेवी, सहित बड़ी संख्या में। उपस्थित थे।








