A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वाझारखंडदेशनई दिल्लीराजनीति और प्रशासनसड़क परिवहनसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

गढ़वा में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, पिकअप से 70 सिलेंडर जब्त

गढ़वा: जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा: जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में गढ़वा एसडीएम के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से कुल 70 गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

जानकारी के अनुसार जब्त सिलेंडरों में 17 भरे हुए और 53 खाली सिलेंडर शामिल हैं, जिन्हें अनधिकृत रूप से ले जाया जा रहा था। प्रशासन ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर भारत गैस की कल्याणपुर एजेंसी को सौंप दिया है।

इस मामले में गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अनधिकृत रूप से गैस सिलेंडर खरीदने से बचें और कालाबाजारी करने वालों को बढ़ावा न दें। साथ ही यदि कहीं भी इस तरह की गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को गोपनीय रूप से सूचना देने का आग्रह किया गया है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!