A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबहराइच

गणेश प्रतिमा का फूलमती घाट पर किया गया विसर्जन

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज बहराइच

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज बहराइच

पयागपुर (बहराइच) | गणपति बप्पा मोरिया,अगले बरस तू जल्दी आ” जैसे उद्घोष से समूचा पयागपुर नगर गूंजायमान हो उठा। शनिवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकलने पर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध खड़े होकर पुष्पों की वर्षा की। भूपगंज बाजार स्थित दुर्गा पूजा परिसर से दोपहर में निकली गजानन सरकार की विसर्जन शोभायात्रा में ढोल नगाड़ों के साथ डीजे की धुन पर बज रहे भक्तिमय गीतों पर भक्तगण जमकर थिरके।कार्यक्रम स्थल से निकली गणेश प्रतिमा मालगोदाम के रास्ते पीपल चौराहा,बारी पुरवा होते हुये नट टोला,मसूदपुर,सोसायटी चौराहा के रास्ते रेलवे स्टेशन होते हुये ताल बघेल घाट पहुँची। नगर पंचायत अध्यक्ष ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामजी यादव,प्रधान प्रतिनिधि कामेश प्रताप सिंह भगवान गणेश की प्रतिमा पर पुष्पों की वर्षा करते रहे। इस दौरान समूचा नगर क्षेत्र भक्तिपूर्ण माहौल में सराबोर नजर आया।गणेश प्रतिमा के ताल बघेल घाट पहुंचने पर पुरोहित रामजी शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विसर्जन कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिये चौकी इंचार्ज दिनकर शुक्ला आधा दर्जन हमराहियों के साथ पूरे समय तक मुश्तैद रहे। इस अवसर पर आयोजक मनोज सोनी,राहुल सोनी,पंकज कसेरा,हवलदार यादव,विक्की सोनी सहित तमाम महिलाए व बच्चे मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!