A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमनोरंजनराजनीति और प्रशासनलाइफस्टाइलसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और विकाससमाज और श्रमिक अधिकारस्थानीय समाचार

गरीब बेटी की शादी में मसीहा बने थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार — मानवता का ऐसा उदाहरण जो पूरे गढ़वा जिले में चर्चा का विषय बना”*

गढ़वा:- ज़िला के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र में मानवता की एक ऐसी मिसाल देखने को मिली, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा ज़िला के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र में मानवता की एक ऐसी मिसाल देखने को मिली, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने गोसाई बाग निवासी गरीब परिवार संजय राम की छोटी बेटी की शादी में जिस संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय दिया, वह पूरे गढ़वा जिले में चर्चा का विषय बन गया है।जानकारी के अनुसार संजय राम अपनी आर्थिक स्थिति के कारण बेटी की शादी को लेकर चिंतित थे, जिसकी जानकारी जब श्री बंशीधर नगर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार को मिली, तो उन्होंने बिना किसी प्रचार और भेदभाव के आगे बढ़कर मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने शादी के आवश्यक सामान से लेकर आर्थिक सहयोग तक, हर तरह से परिवार की भरपूर सहायता की।थाना प्रभारी ने यह साबित कर दिया कि मानवता का कोई धर्म, जाति और वर्ग नहीं होता। एक पुलिस अधिकारी होकर भी उन्होंने जिस भावनात्मक और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया, वह समाज के लिए एक प्रेरणा बन गया है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उपेंद्र कुमार सिर्फ कानून-व्यवस्था संभालने वाले अधिकारी नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों के सच्चे हितैषी हैं। उनके इस कदम ने पुलिस के प्रति लोगों की सोच को और अधिक सकारात्मक बनाया है। ग्रामीणों में उनकी मानवता और सरल स्वभाव को लेकर खूब चर्चा हो रही है।

गढ़वा जिले में शायद ही कोई ऐसा अधिकारी होगा जो अपने तन-मन-धन से गरीब और जरूरतमंदों की सेवा में इस तरह समर्पित रहता हो। उपेंद्र कुमार का यह कार्य पुलिस की असली छवि को दर्शाता है—जनसेवा, सहयोग और मानवता।

उनके इस असाधारण कदम ने न सिर्फ एक गरीब पिता के घर में खुशियों की रोशनी जगाई, बल्कि पूरे क्षेत्र को यह संदेश भी दे दिया कि अगर नीयत साफ हो और दिल में मानवता बसती हो, तो पद कोई भी हो, व्यक्ति समाज का सबसे बड़ा सहारा बन सकता है।

थाना प्रभारी ने आम लोगों से भी अपील किया कि जरूरत मंद लोगों को सहयोग करना चाहिए, आपके एक छोटी सी सहयोग से किसी के घर में खुशियों की रोशनी हो सकती है। बता दिन की थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने इस तरह से पूर्व में भी कई बार सहयोग कर चुके हैं।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!