A2Z सभी खबर सभी जिले की

गर्मी के मौसम को देखते हुए किसी भी टोले, वसावट एवं ग्रामीण क्षेत्र मे पेयजल की समस्या नहीं हो इसी उद्देश्य से जिला पदाधिकारी गया द्वारा सभी सम्बंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निदेश दिया गया l

गया, 14 मार्च 2026, गर्मी के मौसम को देखते हुए किसी भी टोले, बसावट एवं ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की समस्या नहीं हो, इसी उद्देश्य से जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर द्वारा आज जिले के सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सभी पदाधिकारी यथा कार्यपालक अभियंता, सभी सहायक अभियंता, सभी कनीय अभियंता के साथ-साथ सभी नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिया कि राज्य सरकार द्वारा हर घर नल जल योजना संचालित है। इस योजना के तहत सभी घरों तक पानी पहुंचाने का काम करें। किसी भी टोले या बसावट में पानी की समस्या नहीं हो, इसे सुनिश्चित करवाये। उन्होंने जिला पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि पंचायत राज विभाग के सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं टेक्निकल असिस्टेंट के माध्यम से सभी पंचायत एवं सभी टोला में विशेष अभियान चलाकर नल जल योजनाओं के क्रियाशीलता का जांच करवाये, यदि कोई योजना बंद है तो उसे हर हाल में 7 दिनों के अंदर चालू करवाना सुनिश्चित करें।

गर्मी के सीजन को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को निर्देश दिए हैं कि अपने अधीनस्थ सभी सहायक अभियंता एवं कनिय अभियंताओं को बिना कोई ठोस कारण के छुट्टी स्वीकृत नहीं करें, लगातार फील्ड में रहकर नल जल योजना का सतत निगरानी करवाए ताकि सभी क्षेत्रों में सभी लोगों को पानी निर्वाध रूप से दिया जा सके।

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि पानी की शिकायत जहां से भी प्राप्त होती है उसे तुरंत रेस्पॉन्ड करते हुए समस्या का समाधान करवाये।

जिला पदाधिकारी ने नगर आयुक्त गया नगर निगम को निर्देश दिए हैं कि शहरी क्षेत्र के सभी वार्ड ऑन में संचालित नल जल योजना पर आओ एवं सार्वजनिक चापाकल की स्थिति का जांच करवाते हुए उसे चलंत करवाये।

उन्होंने सभी नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यपालक पदाधिकारी अपने क्षेत्र में सभी नल जल योजना के स्कीम का स्वयं जांच करें साथ ही जो योजना बंद है उसे 7 दिनों के अंदर चालू करवाए। इसके अलावा सार्वजनिक चापाकल यदि कहीं खराब है तो उसे तुरंत ठीक करवाये।

नल जल योजना के समीक्षा के क्रम में शेरघाटी डिविजन में 1539 योजना में 142 योजना बंद पाई गई। जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि शेरघाटी डिवीजन के विभिन्न क्षेत्रों से पानी की समस्या की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही है, जिसके आलोक में कोई ठोस कदम कार्यपालक अभियंता शेरघाटी द्वारा नहीं की जा रही है। जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी पूरी रुचि रखकर इस गर्मी के मौसम में लोगों को नल जल योजना के तहत पानी मुहैया करवाये। उन्होंने इस लापरवाही को लेकर कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग शेरघाटी से स्पष्टीकरण पूछते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करवाने का निर्देश दिए हैं साथ ही निर्देश दिए हैं कि जितने भी योजनाएं बंद है उसे तत्काल 7 दिनों के अंदर चालू करवाना सुनिश्चित करें।

समीक्षा के क्रम में डोभी प्रखंड में भी नल जल योजना का स्कीम जो बंद पड़े हैं, उसे चालू कराने में लोग स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कनीय अभियंता डोभी का रुचि नहीं देखी जा रही है, इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इनके विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करवाने का निर्देश दिए हैं।

जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि अगले तीन दिनों के अंदर अपने क्षेत्र के सभी नल जल योजना की स्कीम का भौतिक जांच अनिवार्य रूप से करें।

बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग गया, सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सभी सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता उपस्थित थे।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!