A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

*गाजा पर पूरी तरह से कब्जा करेगा इजरायल, प्लान मंजूर*

*गाजा पर पूरी तरह से कब्जा करेगा इजरायल, प्लान मंजूर*

          प्रेस विज्ञप्ति 
           इजराइल 

गाजा पर पूरी तरह से कब्जा करेगा इजरायल, प्लान मंजूर

इजरायली सेना गाजा में सैन्य अभियान को और तेज करेगी। इजरायल की वॉर कैबिनेट ने सोमवार को इस फैसले पर मंजूरी दे दी। इसमें गाजा पर पूरी तरह से ‘कब्जा’ करने और पूरे इलाके पर कंट्रोल करने का प्लान शामिल है। रिपोट्र्स के मुताबिक एक अधिकारी ने कहा कि उम्मीद है कि इसे अगले सप्ताह अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के बाद ही इसे लागू किया जाएगा। इजरायल तब तक हमास के साथ सीजफायर और बंधक समझौते पर पहुंचने की कोशिश जारी रखेगा। हालांकि इजरायली सेना के चीफ इयाल जमीर ने गाजा में अभियान तेज करने को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यह अभियान गाजा में बंधकों की जान को खतरे में डाल सकता है।

हालांकि उन्होंने कहा कि नए प्लान से हमास के खिलाफ ज्यादा मजबूत हमले करने और वहां रह गए बंधकों को लाने में मदद मिलेगी। इससे एक दिन पहले सेना प्रमुख इयाल जमीर ने कहा था कि वह अपने रिजर्व सैनिकों को इसके लिए बुला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इजराइली सेना गाजा में जमीन और जमीन के भीतर बने हमास के सभी बुनियादी ढांचे को बर्बाद कर देगी। बता दें इजरायल और हमास के बीच 8 हफ्ते से जारी सीजफायर 18 मार्च को टूट गया था।

 Vande Bharat live tv news,Nagpur 
            Editor 
 Indian council of Press,Nagpur 
          Journalist 
Contact no.9422428110/9146095536
HEAD OFFICE Plot no.18/19,Flat 
no.201,Harmony emporise Payal - 
pallavi society new  Manish Nagar- 
Somalwada-440015
Back to top button
error: Content is protected !!