
* ग्राम पंचायत चकरदा में पांच कुंडीय महा गायत्री यज्ञ कलश यात्रा भक्तिमय से सम्पन्न हुआ*

तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल
सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम चकरदा में पांच कुंडीय भव्य महा गायत्री यज्ञ का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर गांव में भव्य कलश यात्रा एवं धार्मिक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे शामिल हुए। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं भक्ति भाव के साथ आगे बढ़ रही थीं, वहीं श्रद्धालु गायत्री मंत्र का जाप करते हुए पूरे गांव का भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान पूरा गांव भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया।
कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर यज्ञ स्थल तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना और हवन संपन्न कराया गया। यज्ञ में ग्रामवासियों ने श्रद्धा भाव से आहुतियां अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। आयोजन के दौरान धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिकता का सुंदर संगम देखने को मिला।
पूरे कार्यक्रम में गांव के बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों के सहयोग से यह धार्मिक अनुष्ठान शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।



