A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्राम रथ अभियान में वित्त आयोग अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने ग्राम रथ अभियान में लिया भाग जनकल्याणकारी योजनाओं से उठाये लाभ—-चुतुर्वेदी*

ग्राम रथ अभियान में वित्त आयोग अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने ग्राम रथ अभियान में लिया भाग जनकल्याणकारी योजनाओं से उठाये लाभ—-चुतुर्वेदी*

पाली, 09 मई। ग्राम पंचायत बगड़ी नगर में ग्रामीण रथ के द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के सानिध्य में किया गया। इस अवसर पर चतुर्वेदी ने कहा कि आमजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं साथ ही वहां उपस्थित ग्रामीणजनों को किसान समृद्धि रथ यात्रा एवं केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की व समस्याओ सुझावो को सुना व समाधान किया गया।

कार्यक्रम में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ स्थानीय जन समस्याओं का समाधान किया गया। रथ व एलईडी वैन द्वारा ग्रामीण जनों को लघु नाट्य कर मनोरंजन किया गया तथा ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि सुनील भंडारी, दिग्विजय सिंह, भंवरलाल सैनचा, पूनम सिंह पेंटर, कालूराम, राजेन्द्र किसान, प्रशासक भूंडाराम चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी गुलाबचंद, विकास अधिकारी नेमाराम सीरवी, तहसीलदार दिलीप सिंह, रथ प्रभारी रमेश कुमार तथा अन्य विभागों के अधिकारी व आमजन उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!