A2Z सभी खबर सभी जिले की

*चित्रकूट 31 अक्टूबर 2024* *चित्रकूट पुलिस* *उ0नि0 विनय विक्रम सिंह पदोन्नति पाकर बने निरीक्षक* वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया जनपद चित्रकूट पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी द्वारा क्षेत्राधिकारी राजापुर श्रीमती निष्ठा उपाध्याय,क्षेत्राधिकारी नगर राज कमल,क्षेत्राधिकारी कार्यालय/लाइन श्री यामीन अहमद,क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु फहद अली की उपस्थिति में उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर प्रोन्नति पाने वाले उपनिरीक्षक विनय विक्रम सिंह के कन्धों पर स्टार लगाकर अलंकृत किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रोन्नति पाने वाले निरीक्षक विनय विक्रम सिंह का मुंह मीठा कराया गया तथा मन लगन से ड्यूटी करने हेतु बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण,वाचक राजीव कुमार सिंह, प्रधानलिपिक अनिल मोहन शुक्ला,पीआरओ श्री प्रवीण कुमार सिंह एवं कार्यालय में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!