
चौकी पर सक्रिय दलाल, फरियादी बेहाल
अम्बेडकर नगर ।
जनपद मुख्यालय के चौकी शहजादपुर में दलालों का बोलबाला चल रहा है,इन दिनों दलालों की चांदी है और फरियादी बेहाल हैं। फरियादियों को अपनी बात कहने के लिए दलालों के पास से होकर गुजरना पड़ता है। शासन के फरमान के बाद भी पुलिस और फरियादियों के बीच का रिश्ता नहीं सुधर रहा है।इसके कारण फरियादी पुलिस के पास जाने से कतराते हैं और इसका बेजा फायदा चौकी में सक्रिय दलाल उठाते हैं। यह फरियादियों का काम कराने के एवज में मोटी रकम वसूलते हैं और उसमें साहब भी खुश और दलाल भी मालामाल हो रहे हैं। चौकी में कुछ दलाल अपनी गहरी पैठ बना बैठे हैं। चौकी प्रभारी कोई भी रहे, उनके संबंध हमेशा से ही मधुर रहते हैं। क्यों कि दलाल साहब को एक मोटी रकम दिलाते हैं, जिसका प्रतिफल उन्हें भी मिल ही जाता है। जनपद मुख्यालय पर अवैध रूप से गाजे की बिक्री तथा शराब ठेकों के बगल चलने वाले अवैध दुकान अवैध रूप से संचालित टैक्सी स्टैंड या उनके कार्यों का लेखा-जोखा स्पष्ट रूप से आम जनता देखती है। कस्बे में बनाए गए बूथो पर यदाकदा ही पुलिस कर्मी उपस्थित दिखाई पड़ेंगे या अभी अक्सर देखा जाता है सड़क की पटरी पर लगने वाले ठेले खमंचे तथा लोहिया प्रतिमा के अगल-बगल ठेला और दुकान सड़क पर लगाकर जाम की स्थिति उत्पन्न करने वालों के प्रति चौकी प्रशासन गंभीर नहीं है जिसका खामियाजा आए दिन यातायात पुलिस कर्मियों को भुगतना पड़ता है। कब तक चलता रहेगा इस प्रकार का रामराज्य भगवान जाने


