A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

जनसंख्या को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने जताई चिंता

नागपुर-: नागपुर मे आयोजित कठाले कुल सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रमुख मोहन भागवत जी ने जनसंख्या मे गिरावट को लेकर चिंता जताई। संघ प्रमुख ने कहा कि जनसंख्या मे गिरावट चिंता का विषय है। उन्होने कहा कि आधुनिक जनसंख्या विज्ञान के अनुसार जब किसी भी समाज की जनसंख्या 2•1 से नीचे चली जाती है तो वह समाज धरती से धीरे धीरे गायब हो जाता है। भागवत जी ने कहा कि समाज का प्रजनन दर जब 2•1 से नीचे चला जाता है तो वह समाज नष्ट हो जाता है। इस तरह से कई भाषाएं तथा समाज भी नष्ट हो गए है। मोहन भागवत जी ने आगे कहा कि इस तरह से जनसंख्या नीचे नही जाना चाहिए। भागवत जी ने आयोजन मे मौजूद श्रोताओं से कहा कि हमे दो या तीन से ज्यादा की जरूरत है। जनसंख्या इसलिए भी जरूरी हो जाता है कि हमारा समाज बचा रहे। जनसंख्या नीति 1998-2002 मे तय की गई थी। उसमे भी कहा गया कि किसी भी समाज की जनसंख्या 2•1 से नीचे नही जाना चाहिए।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!