A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिलाधिकारी, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा राष्ट्रीय अहर्ता -सह -प्रवेश परीक्षा हेतु दंडा धिकारियो एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गईं l

गया, 03 मई, 2025, जिलाधिकारी, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा राष्ट्रीय अर्हता–सह–प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) (अधि-स्नातक)-2025 (NATIONAL ELIGIBILITY CUM ENTRANCE TEST [NEET (UG)-2025) हेतु दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गयी। अधिकारिद्वय ने कहा कि परीक्षा के सफल संचालन हेतु पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी पदाधिकारियों को सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहने का निदेश दिया गया है। यह परीक्षा 4 मई रविवार के दिन दोपहर 2:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक संपन्न कराया जाएगा। इस परीक्षा के लिए गया जिले में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें केंद्रीय विद्यालय नंबर वन, केंद्रीय विद्यालय नंबर 2, गया कॉलेज, गया कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज ब्लॉक ए एवं ब्लॉक बी, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, गया कॉलेज नीतीश हाल एवं साइंस ब्लॉक, गया कॉलेज सीवी रमन, गया कॉलेज आईटी एवं कमर्स ब्लॉक, जगजीवन कॉलेज शामिल है। इस परीक्षा में कुल 6529 परीक्षा की शामिल होंगे। बताया गया कि 1:30 बजे अपराह्न के बाद किसी भी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा वर्जित सामानों की परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. परीक्षा को संपन्न करने के लिए 26 दंडाधिकारी एवं 13 महिला स्टैटिक दंडाधिकारी को लगाया गया है। इसके अलावा सात की संख्या में गस्ती दल दंडाधिकारी एवं 07 की संख्या में पुलिस पदाधिकारी को लगाया गया है। सभी परीक्षा केदो को 4 जोन में बाटते हुए 4 जोनल दंडाधिकारी उड़नदस्ता दल बनाया गया है। सभी परीक्षा केदो पर परीक्षा अवधि में जैमर की व्यवस्था रखी गई है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!