

डीडवाना-कुचामन जिले में पंच गौरव कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावों एवं कार्ययोजना पर चर्चा के जिला कलक्टर श्री अवधेश मीणा की अध्यक्षता में बैठक मंगलवार को आयोजित हुई।
बैठक में जिला कलक्टर श्री मीणा ने पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जिले के लिए चयनित एक खेल बास्केटबाॅल के लिए सिंथेटिक स्टेडियम तैयार करने, एक उपज प्याज के लिए प्रोसेसिंग प्लांट लगाने, एक वनस्पति खेजड़ी के लिए नर्सरियों की स्थापना एवं एक पर्यटन स्थल डीडवाना झील के विकास कार्यों के संबंध में विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर कार्ययोजना बनाने एवं प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह, सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक बाबूलाल सहित कृषि, खेल, वन, उद्योग एवं पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।






