A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशगोरखपुर

भुसवल में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती


बांसगांव (गोरखपुर)। ग्राम भुसवल में आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को अंबेडकर विकास सेवा समिति के तत्वावधान में भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे ग्राम में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह प्रभात फेरी से हुई, जो अंबेडकर मूर्ति स्थल से निकलकर पूरे ग्राम सभा में भ्रमण करती हुई निकाली गई। इस प्रभात फेरी में हजारों लोगों ने भाग लिया। पूरे मार्ग में बाबा साहब के विचारों और नारों से वातावरण गूंजता रहा।
प्रभात फेरी के उपरांत सभी लोग पुनः अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर एकत्रित हुए, जहां दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मूर्ति के संरक्षक घोल्लर प्रसाद, अशोक कुमार, रामशरण, ध्रुव प्रसाद, प्रमोद कुमार, ज्ञान प्रकाश, वीरू सिंह, संजय यादव, कुंदन, परमेश्वर, बृजेश, अमित, सुभाष सिंह, राजन प्रसाद, गोविंद कुमार, विकास, जयप्रकाश, विनय, विपिन, अक्षय, रानू, सर्वन कुमार, छोटू, श्रीराम, भारत, राजेंद्र प्रसाद, सुभाष चंद , हेमंत कुमार, रमेश मास्टर सहित अनेक गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व लोकसभा प्रत्याशी संजय कुमार एवं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार का भी आगमन हुआ। यद्यपि वे कुछ विलंब से पहुंचे, लेकिन उन्होंने भी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा समाज को दिए गए संविधान एवं अधिकारों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के उनके संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। पूरे आयोजन में अनुशासन और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला, जिससे ग्राम भुसवल में एकता और सामाजिक समरसता की मिसाल पेश हुई।

Back to top button
error: Content is protected !!