

रबी गेहूं फसल का वैज्ञानिक कटनी प्रयोग सम्पन्न, प्रति हेक्टेयर 37.45 क्विंटल उपज का आकलन
कैमूर, 14 अप्रैल: जिला पदाधिकारी महोदय, कैमूर के द्वारा आज भभुआ प्रखंड अंतर्गत बहुअन पंचायत के मौजा परसिया (थाना संख्या-544, खाता-163, खेसरा-160) में रबी गेहूं फसल का कटनी प्रयोग (Crop Cutting Experiment) वैज्ञानिक पद्धति से संपादित किया गया।
यह प्रयोग 10×5 मीटर क्षेत्रफल में किया गया, जिसमें संबंधित किसान श्री गिरजेश तिवारी एवं प्रयोगकर्ता श्री मुन्ना शाह (किसान सलाहकार) उपस्थित रहे।
कटनी प्रयोग के दौरान प्राप्त हरे दाने का कुल वजन 18.950 किलोग्राम दर्ज किया गया, जिसके आधार पर प्रति हेक्टेयर 37.45 क्विंटल उपज का आकलन किया गया।
यह प्रक्रिया सीसीई (CCE) ऐप के माध्यम से की जाने वाली एक वैज्ञानिक प्रणाली है, जिसके द्वारा क्षेत्र विशेष में फसलों की वास्तविक उत्पादकता का सटीक आंकलन किया जाता है। यह आंकड़े न केवल किसानों की आय से संबंधित योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम एवं नीति निर्धारण में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर श्री राजीव रंजन कुमार (जिला सांख्यिकी पदाधिकारी), श्री शैलेन्द्र नारायण सिंह, श्री संतोष कुमार, श्री अरमान मानूषी, श्री विकास कुमार, सभी सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, श्रीमती शशि सिंह (अंचलाधिकारी, भभुआ), प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, भभुआ, श्री अजय तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कटनी प्रयोगों को पूर्ण पारदर्शिता एवं वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से संपादित किया जाए, ताकि सटीक आंकड़ों के आधार पर किसानों को योजनाओं का लाभ मिले,यह सुनिश्चित किया जा सके।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)






