
सिद्धार्थनगर। खरीफ सीजन के चरम पर पहुँचने के साथ ही जनपद के किसानों द्वारा धान की फसल में यूरिया व अन्य उर्वरकों की मांग बढ़ गई है। किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने आगामी 16 व 17 अगस्त को सभी निजी व सहकारी क्षेत्र की उर्वरक दुकानों को खोलने का निर्णय लिया है।
15 अगस्त को राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण उर्वरक वितरण बंद रहेगा, लेकिन 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व होने के बावजूद भी सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक सभी दुकानों से उर्वरक वितरण किया जाएगा।
जिला कृषि अधिकारी ने सभी निजी व सहकारी क्षेत्र के विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि आदेश का अनुपालन सख्ती से सुनिश्चित करें, लापरवाही पर कार्यवाही होगी। आदेश की प्रति जिला अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक सहित संबंधित सभी अधिकारियों को भेजी गई
है।



