
टीम इंडिया की जीत पर एसीसी पब्लिक स्कूल खलारी में जश्न तिरंगे और नारों से गूँजा स्कूल परिसर।।
रिपोर्टर/राशीद अंसारी
खलारी। भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 विश्व कप में ऐतिहासिक जीत के बाद सोमवार को एसीसी पब्लिक स्कूल में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला। छात्रों ने तिरंगा लहराकर और नारे लगाकर टीम इंडिया की जीत का स्वागत किया।
सुबह स्कूल पहुँचते ही बच्चों में जीत की खुशी साफ झलक रही थी। छात्रों ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और अन्य खिलाड़ियों की तस्वीरें हाथों में लेकर स्कूल परिसर में विजय जुलूस निकाला। इस दौरान पूरा परिसर “भारत माता की जय” और “इंडिया-इंडिया” के नारों से गूंज उठा।
स्कूल के मैदान में बच्चों ने एक बड़ी ट्रॉफी का मॉकअप बनाकर टीम की जीत का जश्न मनाया। कई छात्रों ने चेहरे पर तिरंगा पेंट कर देशभक्ति का उत्साह दिखाया।
सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान छात्रों ने मंच से भारतीय टीम को बधाई दी और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। बच्चों ने कहा कि टीम इंडिया की यह जीत उन्हें जीवन में संघर्ष करने और कभी हार न मानने की प्रेरणा देती है।
विद्यालय प्रबंधन ने भी भारतीय टीम की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है और युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।






