
कोरबा:- कटघोरा थाना क्षेत्र के विजयपुर निवासी प्रताप पटेल अपनी पत्नी के साथ कटघोरा जा रहे थे तभी कटघोरा लखनपुर मार्ग पर तेज रफ्तार डस्टर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार प्रताप पटेल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई गंभीर महिला को स्थानीय लोगों की मदद से डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पत्नी की हालात गंभीर देखते हुए उन्हें कोरबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वही घटनास्थल पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंचकर गाड़ी को अपने कब्जे में ले ली है मामले की जांच कर रही है






