उत्तर प्रदेशबस्ती

दुबौलिया हिरासत में मौत मामले में मानवाधिकार आयोग में शिकायत

दुबौलिया हिरासत में मौत मामले में मानवाधिकार आयोग में शिकायत 

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने बस्ती के दुबौलिया थाने में युवक आदर्श उपाध्याय की अत्यंत संदिग्ध मौत के मामले में आज राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजी है 

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि अब तक इस मामले में जो तथ्य आए हैं, उनसे स्पष्ट रूप से पुलिस हिरासत में मौत का मामला बनता है. यहां तक की स्वयं एसपी बस्ती अभिनन्दन ने भी इस मामले में पुलिस कर्मियों को दोषी मानते हुई कुछ कर्मियों को निलंबित किया है. इसके बाद भी इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं किया जाना घोर आपत्तिजनक है और पुलिस कर्मियों का सीधा-सीधा बचाव किया जाना है.

अतः उन्होंने मानवाधिकार आयोग से इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना सीआईडी से करवाने के आदेश देने की मांग की है.

अमिताभ ठाकुर ने आयोग से पीड़ित परिवार को समुचित मुआवजा दिए जाने की मांग भी की है.

Back to top button
error: Content is protected !!