A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

धनबाद सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मची खलबली

धनबाद: कोयलांचल की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक बार फिर धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.सोमवार सुबह धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया, हालांकि, सघन तलाशी अभियान के बाद पुलिस ने इसे महज एक अफवाह और शरारत करार दिया है.

सुबह 10 बजे आया धमकी भरा मेल
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह लगभग 10:00 बजे धनबाद सिविल कोर्ट के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक संदेश प्राप्त हुआ. इस मेल में कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई थी. जैसे ही इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को मिली, धनबाद थाना की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल एक्शन मोड में आ गईं. डीएसपी (विधि व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें सदर थाना प्रभारी मनोज पांडे समेत भारी संख्या में पुलिस बल शामिल था. पुलिस ने डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते के साथ पूरे कोर्ट परिसर की घेराबंदी की. जजों के चैंबर, कोर्ट रूम, वकीलों के शेड और पार्किंग एरिया समेत चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई. घंटों चले इस सर्च अभियान के बाद पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली.

अदालती कामकाज रहा सामान्य
राहत की बात यह रही कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान कोर्ट की कार्यवाही बाधित नहीं हुई. पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे ताकि आम लोगों और वकीलों में दहशत न फैले अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कोर्ट परिसर में आने-जाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
यह पहली बार नहीं है जब धनबाद कोर्ट को निशाना बनाने की धमकी दी गई हो. इससे पहले भी तीन बार इसी तरह के फर्जी ई-मेल भेजे जा चुके हैं। बार-बार मिल रही इन धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है, गौरतलब है कि बीते 30 मार्च को दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक के मैसूर से 47 वर्षीय श्री निवास लूकस को गिरफ्तार किया था. उस पर आरोप था कि उसने अपनी ई-मेल आईडी से देश भर के अदालतों और सरकारी कार्यालयों को लगभग 1100 धमकी भरे ई-मेल भेजे थे. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि सोमवार को आया यह मेल उसी कड़ी का हिस्सा है या किसी नए शरारती तत्व की करतूत. फिलहाल, पुलिस साइबर सेल की मदद से ई-मेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है.

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!