नदीम ने रोहित बनकर प्रेमजाल में फंसाया; शादी के बाद खुली पोल तो दे दिया तलाक, दो भाई गिरफ्तार
मेरठ
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज
एक युवक जिसका असली नाम नदीम है, उसने रोहित बनकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया. प्यार परवान चढ़ा तो युवती ने अपने घरवालों को बिना बताए भागकर युवक से शादी कर ली. कुछ समय के बाद जब युवती को पता चला कि उसके पति का नाम रोहित नहीं, बल्कि नदीम है, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. जब विरोध तो पति और परिजनों ने युवती के साथ मारपीट की और जबरन तलाक के कागज पर दस्तखत करा लिए. थक-हारकर युवती ने पुलिस को पीड़ा बताई. जांच के बाद पुलिस ने आरोपी नदीम और उसके भाई जुबेर को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, मेरठ के गंगा नगर में रहने वाली एक युवती कुछ महीने पहले रोहित उर्फ पप्पू नाम के युवक के संपर्क में आई. दोनों में बातचीत हुई और वे मिलने लगे. कुछ महीनों की दोस्ती के बाद दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खानी शुरू कर दीं. युवती ने घर वालों को कुछ भी नहीं बताया और रोहित के साथ शादी करके रहने लगी. शादी के कुछ दिन बाद उसे असलियत पता चली कि जिससे उसने शादी की है, वह मुस्लिम है. उसका नाम रोहित नहीं बल्कि नदीम है. उसके पिता का नाम मोहम्मद फाजिल है, जो मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र के डिग्गी मोहल्ले में रहते हैं.
मारपीट के बाद थमाया तलाक का पेपर: युवती का आरोप है कि जब उसने इस बात का विरोध शुरू किया तो उसके साथ मारपीट की गई. मानसिक और शारीरिक शोषण किया गया. उसके पास रखे 35 हजार रुपए भी नदीम ने छीन लिए. इतना ही नहीं नदीम और उसके भाई जुबेर ने तलाक के कागज तैयार कराकर उसे पकड़ा दिया. इससे वह काफी आहत हुई. पीड़िता ने जब पुलिस को आपबीती सुनाई तो पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरु की. फिर रोहित बनकर शादी करने वाले नदीम और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया.
गंगानगर के कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नदीम और उसका भाई जुबेर बेहद ही शातिर किस्म के लोग हैं. युवती ने पुलिस से नदीम और उसके भाई पर गुमराह करने, बरगलाने, धर्म छिपाकर शादी करने और शारीरिक, मानसिक, आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
मकराना में गौ माता को “राष्ट्रीय माता” घोषित करने की मांग तेज
15/04/2026
जिला कलक्टर रहे परबतसर के दौरे पर, उपखंड अधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण
15/04/2026
उर्वरकों की बिक्री और वितरण को लेकर कृषि विभाग की बैठक आयोजित
15/04/2026
खंडवा में करीब 26 हजार किसान गेहूं खरीदी से बाहर, ये है वजह MP News: सैटेलाइट ने फसल लगे खेतों को बता दिया खाली, पंजीयन के बाद भी समर्थन मूल्य पर नहीं हो रही बिक्री, स्लॉट बुकिंग में भी आ रही दिक्कतें, किसान परेशान।
15/04/2026
दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित बच्चों को मिल रहा संबल, मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल सम्बल योजना से उपचार की राह आसान
15/04/2026
16 अप्रेल को आयोजित होगी जिलास्तरीय जनसुनवाई
15/04/2026
अंबाला में अमरनाथ यात्रा को लेकर भक्तों का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए सिविल अस्पतालों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं। कई लोग सुबह से ही लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इस साल हजारों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं।
15/04/2026
शिक्षा एवं आदिम जाति कल्याण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, कलेक्टर ने दिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व बेहतर छात्र सुविधाओं के निर्देश
15/04/2026
प्रगणकों को फील्ड ट्रेनरों द्वारा दिया जा रहा है प्रशिक्षण , 01 मई से शुरू होगा डिजिटल डेटा संग्रह
15/04/2026
इनफिनिटी कल्चर एंड ग्लैमर शो में दिखा कला व संस्कृति का संगम
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!