
मंडला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के अध्यक्षता में नर्मदा परिक्रमा पथ एवं अन्य भूमि आवंटन संबंधी प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई कलेक्टर ने ऑनलाइन बीसी के माध्यम से समस्त एसडीएम तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्र के संबंधित प्रकरणों को गंभीरता पूर्वक चैक करें कुल चिन्हित 27 स्थानों में से 9 स्थानों के प्रस्ताव भूमि उपलब्ध न होने के कारण निरस्त करने के लिए प्रेरित किए जाने है जिन्हें एक बार पुनः चैक कर अंतिम सूची तैयार करें उन्होंने कहा शेष 28 स्थानों में संबंधित भूमि आवंटित करते हुए आरसीएमएस पोर्टल पर 3 दिवस में दर्ज कराएं बैठक के दौरान गोलमेज कक्ष में अपर कलेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सीडाम सहायक परियोजना अधिकारी श्री कपिल तिवारी मौजूद रहे समस्त एसडीएम तथा निवास मोहगांव बिछिया मंडला नारायणगंज बीजाडांडी के सीईओ जनपद पंचायत बीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए




