A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमैनपुरी

नवरात्रि के तीसरे दिन शीतला देवी मेला में सुरक्षा व्यवस्था का मेला प्रभारी निरीक्षक ने किया सघन निरीक्षण

डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस सतर्क, संदिग्धों से पूछताछ तेज

नवरात्रि के तीसरे दिन शीतला देवी मेला में सुरक्षा व्यवस्था का मेला प्रभारी निरीक्षक ने किया सघन निरीक्षण

 

*डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस सतर्क, संदिग्धों से पूछताछ तेज*

 

*रिपोर्ट:एडिटर प्रवीन कुमार वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ मैनपुरी।*

 

*मैनपुरी।* नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित श्री शीतला देवी मेला में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में नवरात्रि के तीसरे दिन मेला प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान ने डॉग स्कॉर्ट टीम एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह के साथ मेला परिसर का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संदिग्ध लोगो से पूँछताछ भी की है।

 

श्री शीतला देवी मंदिर परिसर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर सहित पूरे मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। मेला प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे मेला परिसर में सुरक्षा का माहौल बना रहा और श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से पूजा-अर्चना करते नजर आए।

 

*फोटो परिचय:-शनिवार को नवरात्रि के तीसरे दिन श्री शीतला देवी मंदिर के परिसर का निरीक्षण करते प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान और डॉग स्कोर्ट की टीम।*

Back to top button
error: Content is protected !!