
(संवाददाता, फुरकान अंसारी)
हरिद्वार, 14 मार्च 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों (शराब, स्मैक, चरस, गांजा आदि) की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 13 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने भविष्य पाल उर्फ सागर पुत्र निरंजन सिंह पाल, निवासी कठघर होली का मैदान, निकट त्रिदेव मंदिर, थाना कठघर, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) को लालपुर से नहर पटरी जटवाड़ा पुल की ओर आम के पेड़ के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 02 किलो 35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा तथा एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया।
इस संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 256/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। उप निरीक्षक विजय प्रकाश,कांस्टेबल रवि चौहान,कांस्टेबल गणेश तोमर की कार्रवाई।




