
मृतक के पीड़ित परिजनो से मिले मृतक के पीड़ित परिजनो से मिले एमएलसी, दी सांत्वना

गडहनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव निवासी रामबदन महतो के मृतक पुत्र स्व. सतेंद्र मेहता उर्फ चुनू मेहता की हत्या की खबर मिलते ही जद (यू.) राष्ट्रीय महासचिव सह अध्यक्ष अनुसूचित जाति – जनजाति कल्याण समिति, बिहार विधान परिषद श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने शनिवार को पहरपुर गांव पहुंच शोक संतप्त परिजनो से मिल संवेदना व्यक्त की साथ ही दोषियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलवाकर सख्त से सख्त सजा दिलवाने का आश्वासन दिया।वहीं उन्होंने कहा कि सुशासन की सरकार में ना ही किसी को फंसाया जाता हैं, नहीं दोषियों को बचाया जाता हैं, हमारा नेता नीतीश कुमार का परिवार पूरा बिहार हैं, अपराधियों का हाथ कितना भी लम्बा हो चाहे अपराधी पर सफेदपोश का संरक्षण क्यों ना हो लेकिन कानून से बड़ा नहीं हैं।स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषी को सजा दिलाया जाएगा।वहीं उन्होंने गड़हनी थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रणवीर कुमार को घटना मे संलिप्त अपराधी की गिरफ्तारी करने की सराहनीय कार्य के लिए बधाई दिया।इस मौके पर मनोज कुशवाहा उर्फ झमन, पूर्व मेयर पुष्पा कुशवाहा, लोहा महतो, अमरीश सिंह तोमर, मो.इमरान अहमद उर्फ सोनू, प्रवीण राम, अरविन्द सिंह, संजीत चंद्रवंशी, बबलू महतो, सोनू मेहता, उमेश सिंह, शिवाधार कुशवाहा, जयमंगल महतो, श्याम बिहारी दूबे, रिंकु सिंह मुखिया, अरुण सिंह सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।
