
पिपरवार मे हुई भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी टंडवा अंचल कमेटी का सम्मेलन।।
संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी
खलारी। बचरा बंसत विहार स्थित एटक कार्यालय मे रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी टंडवा अंचल कमेटी का 19 वा सम्मेलन संपन्न हुआ।सम्मेलन की अध्यक्षता मोहम्मद रहमतुल्ला एवं संचालन रामनाथ महतो ने किया।मुख्य अतिथि के रूप मे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी चतरा जिला के मंत्री बनवारी साहू ने झण्डोतोलन कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।जिसके बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी हजारीबाग के जिला मंत्री कामरेड अनिरुद्ध ने सम्मेलन का उद्घाटन किया।सम्मेलन में पिछले तीन वर्षों का कार्य रिपोर्ट टंडवा अंचल कमेटी के अंचल मंत्री रामकिशोर यादव ने प्रस्तुत किया।जिस पर पांच सदस्य ने चर्चा में हिस्सा लिया उसके बाद उनके कार्य रिपोर्ट को सर्वसम्मति से पास किया गया।सम्मेलन में सदस्यता संख्या बढ़ाने,प्रखंड स्तर पर किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करने,टंडवा सिमरिया मार्ग पर बेलगाम ट्रांसपोर्टिंग के वजह से आम नागरिकों की जान जा रही है उसके रोकथाम के लिए आंदोलन करने सहित अन्य समस्याओ के समाधान को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।सम्मेलन को भाकपा जिला परिषद सदस्य अरविंद शर्मा,जिला प्रवक्ता दशरथ ठाकुर,जिला परिषद सदस्य चिंतामणि साव सहित अन्य लोगो ने भी संबोधित किया।सम्मेलन में मुख्य रूप से सेवक गंझु, राज कुमार,भरत नोनिया, मनोज राम,ठेसलाल राम, सफीक मियां,रामकुमार साव,राजमुनि देवी,पुष्नी देवी,बंटी मोदी,महेश्वर गंझु, मोहमद समसुद्दीन,सीटू भुइयां,महेश्वर गंझू,तालेश्वर साव,रामकुमार साव,शिव शंकर साव,सकेंद्र साव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।







