A2Z सभी खबर सभी जिले की

पीर दुल्हे शाह बाबा चोटिला वालों का उर्स हर्षोल्लास से सम्पन्न, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ

पीर दुल्हे शाह बाबा चोटिला वालों का उर्स हर्षोल्लास से सम्पन्न, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
पाली। 17वें रोज़े के मुबारक मौके पर पीर दुल्हे शाह बाबा चोटिला वालों का उर्स बड़े ही हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खिदमतगुजार हाजी मास्टर जाबिर हुसैन व अकीदतमंदों ने चादर पेश कर देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआएं मांगी।
कार्यक्रम के दौरान दरगाह परिसर में हाजी मास्टर जाबिर हुसैन, जोधपुर के सान्निध्य में महफिल-ए-कव्वाली का आयोजन किया गया। इसमें इरफान तुफैल एंड पार्टी ने सूफियाना कलाम और मनमोहक कव्वालियां पेश कर समां बांध दिया, जिससे उपस्थित जायरीन भावविभोर हो उठे। उर्स के दौरान हाजी मास्टर जाबिर हुसैन की जानिब से रोज़ा खोलने (इफ्तार) और सेहरी करने का माकूल इंतजाम भी किया गया। इस मौके पर पाली, जालोर, सिरोही, जोधपुर, सोजत, बिलाड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों जायरीन ने दरगाह में हाजिरी देकर अपनी अकीदत पेश की। सुबह कुल की रस्म अदा किए जाने के साथ ही उर्स के समापन की घोषणा की गई।
इस दौरान मोहम्मद युनुस अब्बासी, जुबेर खान, तनवीर खान, साबिर पंवार, अरफ़ाज चिश्ती, दरगाह के खादिम अकबर शाह हारून शाह
कवाल इरफान तूफैल, पत्रकार गुलाम मोहम्मद, अब्दुल सत्तार अब्बासी, बबूल भाई फ्रूट वाले, सलीम बाबूलाल, राजाबाबू, अब्दुल सज्जू खान सहित सैकेड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!