
सीधी। जी हां यह सच है, और यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि रोजगार सहायक द्वारा बनाए गए दस्तावेज खुद चीख – चीख कर इस बात की गवाही दे रहे हैं कि फर्जी दस्तावेज बनाकर लाखों रुपए निकाले गए और फिर यूज एंड थ्रो की तरह उसे नष्ट कर दिया गया।
आदिवासी बाहुल्य विकासखंड क्षेत्र कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत कोडार में पदस्थ रोजगार सहायक रजनीश द्विवेदी के भ्रष्टाचार के किस्सों का लंबा इतिहास है उन्हें में से एक है एक ही परिवार के छह जॉब कार्ड बनाना और एक ही आदमी को चार जगह कम पर लगाना इतना ही नहीं हर जॉब कार्ड में 4 फर्जी नामो को भी शामिल किया गया है।


शं
1- पहला जॉब कार्ड क्रमांक एमपी- 15-007- 032-002/ 132-बी दिनांक 6 जून 2021 को नौढिया देवार्थ निवासी निशा पुत्री सोमेश्वर चतुर्वेदी के नाम पर बनाया जिसमें निशा के साथ-साथ उनकी बहन मनीषा और प्रतिभा को भी शामिल किया और इसी में एक फर्जी नाम सानू भी डाल दिया। सभी के खाते यूनियन बैंक आफ इंडिया में होना बताया।
2- दूसरा जॉब कार्ड मनीषा पुत्री सोमेश्वर चतुर्वेदी के नाम पर एमपी -15-007-032-002 /132- सी दिनांक 6 जून 2021 को ही बनाया जिसमें मनीषा के साथ-साथ तीन फर्जी नाम सानू ,मन्नू और सान के भी लिखें और सभी के बैंक खाता यूनियन बैंक आफ इंडिया में होना बताया।
3- तीसरा जॉब कार्ड सोमेश्वर चतुर्वेदी की पुत्री प्रतिभा के नाम पर एमपी- 15-007-032-002/ 132-डी उसी तारीख यानी 6 दिसंबर 2021 को ही बनाया। इसमें प्रतिभा के साथ-साथ निशा और उसकी माता सीता को भी शामिल किया गया। अपने निजी स्वार्थों को पूरा करने के लिए इन्हीं लोगों के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे तीन और जॉब कार्ड बनाए गए, लेकिन अंग्रेजी में।
4- निशा पुत्री सोमेश्वर के नाम पर एमपी- 15-007-032-002/ 134-बी दिनांक 10 नवंबर 2022 जैसे 22 अक्टूबर 2023 को फर्जी मनसूबो को अंजाम देने के बाद डिलीट कर दिया गया । निशा के पहले जॉब कार्ड में जहां मनीषा, सानू और प्रतिभा का नाम शामिल किया गया वहीं वही इस जॉब कार्ड में सानू का नाम बदलकर सान कर दिया गया । इस जॉब कार्ड में सभी का खाता फिनो पेमेंट्स बैंक में होना बताया गया।
5- मनीषा पुत्री सोमेश्वर चतुर्वेदी के नाम पर दिनांक 10 दिसंबर 2022 को एमपी- 15-007-032-002-134-सी बनाया जिसमें प्रतिभा को प्राती और सानू का नाम शामिल किया गया। सभी के बैंक अकाउंट्स फिनो पेमेंट्स बैंक में होना बताया गया और अपने मंसूबों को अंजाम देने के बाद 30 अक्टूबर 2023 को डिलीट कर दिया गया।
6- छठवाॅ जॉब कार्ड प्रतिभा पुत्री सोमेश्वर चतुर्वेदी के नाम पर एमपी- 15-007-032-002/ 134- डी दिनांक 10 दिसंबर 2022 को मनाया गया। इसमें प्रतिभा के साथ-साथ निशा को ईनिशा लिखा गया और मनु को भी शामिल किया गया सभी के बैंक अकाउंट्स फिनो पेमेंट्स बैंक में होना बताया गया और अपने फर्जी मंदसौरों को अंजाम देने के बाद 30 अक्टूबर 2023 को डिलीट कर दिया गया। इसी चौथे ,पांचवें और छठवें फर्जी जॉब कार्ड से रोजगार सहायक रजनीश द्विवेदी द्वारा महेश 1 वर्ष से भी कम समय में कुल 1 लाख 17 हजार 157 रुपए मजदूरी के नाम पर आहरण कर डकार गया और फिर तीनों ही फर्जी जॉब कार्डो को डिलीट कर दिया।
अब इन फर्जी जॉब कार्डो में दर्ज कामों के संदर्भ में जानिए —
पहले जॉब कार्ड में निशा और प्रतिभा को 8 अप्रैल 2023 से 14 अप्रैल 2023 तक स्टॉप डैम जीर्णोद्धार घुटरा नाला रौहाल मैं काम करना बताया गया है। इसी दौरान इसी तारीख को 8 अप्रैल 2023 से 14 अप्रैल 2023 तक की तीसरी जॉब कार्ड में निशा और प्रतिभा को स्टाप डैम जीणाेद्धार घुटरा नाला रौहाल में काम करना बताया गया है। इतना ही नहीं 8 अप्रैल 2023 को ही निशा के नाम पर बनाए गए चौथे जॉब कार्ड में भी निशा और प्रतिभा दोनों को स्टाप डैम जीणोद्धार घुटरा नाला रौहाल में काम करना बताया गया है इस तरह अकेले निशा एक ही तारीख में तीन जॉब कार्ड में काम कर रही है।
पहले जॉब कार्ड में निशा 17 अप्रैल 2023 से 23 अप्रैल 2023 तक तालाब जीणोद्धार सूर्यपाल सिंह के घर के पास काम कर रही है तो वही चौथे जॉब कार्ड में उसे 15 अप्रैल 2023 से 28 अप्रैल 2023 तक तालाब जीणोद्धार जंगल चौकी के पास काम करना बताया गया है।
पहले जॉब कार्ड में 6 अक्टूबर 2023 से 12 अक्टूबर 2023 तक निशा स्टाप डैम निर्माण खारिया नाल सुखदेव सिंह के घर के पास काम कर रही है और उसी दरमियान वह चौथे जॉब कार्ड में 11 अक्टूबर 2023 से 14 अक्टूबर 2023 तक बकिया नहर की सफाई कार्य में भी काम कर रही है।
12 दिसंबर 2022 से 18 दिसंबर 2022 तक पहले जॉब कार्ड में निशा और प्रतिभा राम सुमिरन पिता बृज किशोर के खेत तालाब निर्माण में काम कर रहे हैं और वहीं दूसरी ओर इसी दरमियान तीसरे जॉब कार्ड में भी दोनों रामसुमिरन पिता ब्रिजकिशोर के खेत तालाब निर्माण में काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं चौथा जॉब कार्ड जिसमें प्रतिभा का नाम शामिल नहीं है इसी दरमियान 12 दिसंबर 2022 से 18 दिसंबर 2022 तक मनु, निशा और शान तीनों राम सुमिरन पिता ब्रिज किशोर के खेत तालाब निर्माण में काम कर रहे हैं। पांचवा जॉब कार्ड जो कि मनीषा के नाम पर है उसमें भी मनीषा और प्रतिभा (प्राती ) के साथ-साथ शानू को भी इसी काम में लगाया गया है।
पहले जॉब कार्ड में निशा और प्रतिभा को 19 दिसंबर 2022 से 25 दिसंबर 2022 तक और 29 दिसंबर 2022 से 4 जनवरी 2023 तक राम सुमिरन पिता ब्रिज किशोर के खेत तालाब निर्माण में काम करना बताया गया है जबकि तीसरे जॉब कार्ड में जो कि प्रतिभा के नाम पर है उसमें भी 19 दिसंबर 2022 से 25 दिसंबर 2022 तक और 29 दिसंबर 2022 से 4 जनवरी 2023 तक तथा चौथा जाब कार्ड जो कि निशा के नाम पर है उसमें शामिल मनु, निशा और शान तीनों सीटीआर तालाब जिर्णोद्धार प्राथमिक पाठशाला नौढिया देवार्थ के पास मे काम कर रहे हैं और 29 दिसंबर 2022 से 4 जनवरी 2023 तक यही तीनों लोग रामसुमिरन पिता ब्रिजकिशोर के खेत तालाब निर्माण में काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं पांचवें जाब कार्ड में जो की मनीषा के नाम पर है 19 दिसंबर से 22 दिसंबर तक सीटीआर तालाब जिन उधर प्राथमिक शाला के पास नवदिया देवरथ में काम चल रहा है और 29 दिसंबर 2022 से 4 जनवरी 2023 तक राम सुमिरन के खेत तालाब निर्माण में तथा छठवा जॉब कार्ड जो कि प्रतिभा के नाम पर है उसमें भी यही दोनों काम चल रहे हैं जिससे निशा के नाम को तोड़कर बनाए गए ईनिशा और प्रतिभा के साथ-साथ मनू काम कर रहे हैं।
पहले जॉब कार्ड में निशा और प्रतिभा 14 जनवरी 2023 से 20 जनवरी 2023 तक तालाब जीणोद्धार देवीय टाटा कोडार में काम कर रहे हैं वही तीसरे जॉब कार्ड में इसी दरमियान उन्हें 20 जनवरी 2023 से 30 जनवरी 2023 तक जंगल चौकी के पास तालाब जीणोद्धार में काम करना बताया गया है साथ ही चौथे जॉब कार्ड में 20 जनवरी 2023 से 30 जनवरी 2023 तक मनु, निशा और शान तीनों जंगल चौकी के पास तालाब जीणोद्धार कार्य में लगे हुए हैं। इतना ही नहीं इसी दरमियान 20 जनवरी 2023 से 30 जनवरी 2023 तक ही सान को पांचवें जॉब कार्ड में जो कि मनीषा के नाम पर है उसमें मनीषा प्रतिभा और सान तीनों सीटीआर तालाब जीणोद्धार कार्य प्राथमिक शाला के पास नौढिया देवार्थ में काम कर रहे हैं।
पहले जॉब कार्ड में निशा और प्रतिभा 24 जनवरी 2023 से 30 जनवरी 2023 तक समुदायिक्क कूप निर्माण नंदलाल सिंह के घर के पास काम कर रहे हैं और उसी दरमियान चौथ जॉब कार्ड में 20 जनवरी 2023 से 30 जनवरी 2023 तक निशा जंगल चौकी के पास तालाब जीणोद्धार के काम में लगी हुई है।
दूसरा जॉब कार्ड जो कि मनीषा के नाम पर है उसमें 6 अक्टूबर 2023 से 12 अक्टूबर 2023 तक और 16 अक्टूबर 2023 से 29 अक्टूबर 2023 तक मनीषा स्टाप डैम निर्माण खारिया नाल सुखदेव सिंह के घर के पास काम कर रही है और वही मनीषा उसी के नाम पर बनाए गए पांचवें जॉब कार्ड में 1 अक्टूबर 2023 से 14 अक्टूबर 2023 तक बाकिया मुख्य एवं शाखा नहर की सफाई व सुधार कार्य में तथा 22 अक्टूबर 2023 से 26 अक्टूबर 2023 तक बड़ादेव पहरी में टो बाल एवं समतलीकरण पार्ट -1 में काम कर रही हैं।
चौथा जॉब कार्ड जो कि निशा के नाम पर है उसमें शामिल मनु, निशा और शान को 29 अप्रैल 2023 से 12 मई 2023 तक नवीन तालाब निर्माण गडवार नाला मैं काम करना बताया गया है और उसी दरमियान वही शान जानू बनाकर पांचवें जॉब कार्ड में जो कि मनीषा के नाम पर है इस कार्य में लगा हुआ है।
चौथा जॉब कार्ड जो कि निशा के नाम पर है उसमें 7 जनवरी 2023 से 13 जनवरी 2023 तक मनू ,नीशा और सान रामसुमिरन पिता ब्रिजकिशोर के खेत तालाब निर्माण में काम कर रहे हैं और इस दौरान शान पांचवे जॉब कार्ड में जो कि मनीषा के नाम पर है, मैं भी शानू बनकर और प्रतिभा को प्राती बनाकर इसी काम में लगाया हुआ है साथ ही छठवाॅ जॉब कार्ड जो की प्रतिभा के नाम पर है उसमें भी मनु और प्रतिभा राम सुमिरन पिता ब्रिज किशोर के खेत तालाब निर्माण में काम कर रहे हैं।
सवाल यह उठता है कि आखिर एक आदमी एक साथ कई जगह पर काम कैसे कर सकता है जबकि संबंधित व्यक्ति का कहना है कि वह काम ही नहीं करता है।
“मेरा पहले जॉब कार्ड बना था लेकिन मैं कभी मजदूरी नहीं की हूं और ना ही मेरे बैंक खाते में कोई पैसे ट्रांसफर हुए हैं। मनू, शान और शानू ये मेरे परिवार के सदस्य नहीं हैं कौन है यह मैं नहीं जानती हूं। फिनो पेमेंट्स बैंक में मेरा कोई खता नहीं है मेरा बैंक खाता केवल यूनियन बैंक आफ इंडिया और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में है।”
यह कहना है मनीषा चतुर्वेदी पुत्री सोमेश्वर चतुर्वेदी का जिनके नाम पर लाखों रुपए की मजदूरी का आहरण किया गया है। हमने मनीषा से जब उनके मोबाइल पर संपर्क कर जानकारी चाही तो पता चला कि मनीषा पढ़ी-लिखी हैं और पढ़ाने का काम करती हैं। वे बड़वाही विद्यालय में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं तथा परिवार एजुकेशन सोसाइटी में ट्यूशन पढ़ाने का कार्य भी करती हैं। हालांकि उनसे जब प्रतिभा और निशा के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कोई भी जानकारी होने से इनकार कर दिया।
ग्राम पंचायत कोडार के रोजगार सहायक रजनीश द्विवेदी द्वारा न सिर्फ मनीषा बल्कि उनकी बहन निशा और प्रतिभा के साथ-साथ इनके जॉब कार्डो में शामिलअन्य फर्जी नामों से भी केवल कोडार में ही नहीं बल्कि यहां से 15 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत रूॅदा में भी काम कराया गया है अब वह काम कैसे हुआ होगा जिसे करने वाले ही इनकार कर रहे हैं।
काबिलेगौर है कि सोमेश्वर प्रसाद चतुर्वेदी की परिवार आईडी में भी मनु, शानू और शान तथा ईनिशा और प्राती जैसे सदस्यों का कोई उल्लेख नहीं है फिर भी रोजगार सहायक रजनीश द्विवेदी द्वारा ऐसे फर्जी नाम को जोड़कर फर्जी कामों में फर्जी हाजिरी लगाकर लाखों रुपए की मजदूरी का आहरण किया गया है। यह एक- दो जाब कार्ड में नहीं है बल्कि सैकड़ो की तादात में ऐसे जॉब कार्ड हैं जिन पर ऐसा खेल- खेला गया है और करोडो रुपए का घोटाला किया गया है।













