
बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को निखारने हेतु संस्कार समर कैंप का हुआ शुभारंभ, आयोजन का 9 वां वर्ष

तिलक राम पटेल महासमुंद वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल
संस्कार समर कैंप से बच्चों में प्रतिभाओं की होगी विकास – रामदुलारी सिन्हा
समर क्लास से प्रशिक्षित होकर बच्चे प्रदेश में नाम रोशन करेंगे: देवेश
पिथौरा। महासमुंद जिला के संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा के द्वारा ग्रीष्मकाल में बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को तराशने एवं निखारने के उद्देश्य से एक ही छत के नीचे विभिन्न कौशलों के विकास हेतु संस्कार समर कैंप का शुभारंभ प्रतिभा पब्लिक विद्यालय में रामदुलारी सीताराम सिन्हा की मुख्य अतिथि व देवेश निषाद नगर पंचायत अध्यक्ष पिथौरा के अध्यक्षता एवं सीमा गौरव चंद्राकर समर क्लास संचालिका, नरेश पटेल बीआरसी पिथौरा,गोपाल शर्मा अध्यक्ष व्यापारी एकता मंच, सत्यनारायण अग्रवाल स्काउट संघ अध्यक्ष, राजा अभिषेक शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन पिथौरा इकाई, श्रीमती सुमन जितेंद्र सिन्हा जनपद सभापति, श्रीमती प्रियंका पटेल डायरेक्टर सन राइजिंग स्कूल खुटेरी,संतोष साहू स्काउट संघ शिक्षक की विशेष अतिथि तथा चंद्र प्रकाश सोनवानी कराते मास्टर ट्रेनर, पिंटू बेहरा डांस कोरियोग्राफर, स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पत्रकारों की उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामदुलारी सीताराम सिन्हा ने कहा कि संस्कार समर क्लास मे बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को उभारने के लिए एक बड़ा मंच मिला है जिसमें आप सभी प्रतिभागी क्लास में शामिल होकर अपनी कला को आगे बढ़ाएं। निश्चित ही इस मंच के माध्यम से बच्चों में प्रतिभाओं का विकास होगी।
*समर क्लास से प्रशिक्षित होकर बच्चे प्रदेश में नाम रोशन करेंगे: देवेश*
शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे देवेश निषाद पिथौरा नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इस क्लास के माध्यम से क्षेत्र के बच्चों को डांस संगीत स्पोकन इंग्लिश सहित विभिन्न विधाओं में आगे आने का मौका मिल रहा है। निश्चित रुप से यहां के शिक्षित बच्चे भविष्य में जिला से लेकर प्रदेश स्तर पर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करेंगे इस बात की मुझे पूरी उम्मीद है।
ऐसे मल्टी टैलेंटेड समर क्लासेस ज्यादातर बड़े शहरों में होती है लेकिन आज पिथौरा जैसे छोटे शहर में संस्कार शिक्षण केंद्र द्वारा शुरुआत करना क्षेत्र वासीयों के लिए सौभाग्य की बात है। विशिष्ट अतिथि के रूप उपस्थित गोपाल शर्मा अध्यक्ष व्यापारी एकता मंच ने समर क्लास में हो रही गतिविधियों की तारीफ करते हुए हर प्रकार के सहयोग करने की बात कही। नरेश पटेल, सत्यनारायण अग्रवाल, श्रीमती सुमन जितेंद्र सिन्हा, ने भी सभा को संबोधित कर प्रतिभागियों को अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित किया।
ज्ञात हो कि यह समर कैंप 1 अप्रैल से 10 मई तक पुरे 40 दिनों तक चलेगी जिसमें स्कूलों के बच्चे के साथ सभी उम्र वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। संस्कार शिक्षण संस्थान की डायरेक्टर सीमा गौरव चंद्राकर ने समर कैंप की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा मुख्य मकसद इस कैंप के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। कैंप में बीपीएल परिवार की महिलाओं छात्राओं के लिए निशुल्क प्रशिक्षण रखा गया है। जिससे सभी वर्गों को लाभ मिल सके। जिला में इस तरह की यह पहला प्रशिक्षण संस्थान है जो महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न विधाओं में लगातार नौ साल साल से प्रशिक्षण संचालित कर रही है। आयोजन में संस्कार शिक्षण संस्थान से जुड़े हुए प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संचालन संतोष गुप्ता साहित्यकार पत्रकार व आभार गौरव चंद्राकर पत्रकार के द्वारा किया गया उक्त आयोजन को सफल बनाने में डीगेश साहू ,राजा बाबू उपाध्याय, आनंद भोई,अनमोल छाबड़ा, प्रशांत पांडे का विशेष योगदान रहा।









