
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के कार्यालय से संचालित रक्त सेवा हेल्पलाइन सेंटर के माध्यम से 15 मार्च से 30 मार्च 2026 के मध्य 72 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया गया है। विगत 2 जून, 2025 को आरंभ हुए इस सेवा प्रकल्प से अभी तक कुल 773 गरीब जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि ब्लड हेल्पलाइन सेवा का लाभ उठाते हुए पंजाब के एक मरीज को भी रक्त उपलब्ध कराया गया। सागर जिले के बीमारों और जरूरतमंदों के लिए जीवन रक्षक बन कर सामने आई है। इस जनोपयोगी प्रकल्प रक्त हेल्पलाइन सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों मरीजों को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराते हुए मरीजों की जान और पैसा दोनों बचाए जा सके हैं। गत 2 सप्ताह में जिन 72 जरूरतमंदों को इस सेवा से रक्त उपलब्ध हुआ उनमें सागर जिले के क्षेत्रों, बंडा, केसली, गौरझामर, गढ़ाकोटा, खुरई, सुरखी, रहली राहतगढ़ मालथौन, नरयावली, बांदरी, बीना, देवरी, सानौधा, बटियागढ़, जैसीनगर, दलपतपुर के ग्रामों व वार्डों से सागर संभागीय मुख्यालय पर इलाज कराने आए मरीज शामिल हैं। रक्तदान को सेवा प्रकल्प के रूप में अपनाने वाले पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह तथा उनके पुत्र अविराज सिंह के जन्मदिन पर इस वर्ष के मई तथा नवंबर माहों आयोजित हुए दो रक्तदान शिविरों में लगभग 2181 यूनिट रक्तदान हुआ है और पिछले दस सालों में लगभग 17 हजार यूनिट रक्त एकत्रित हुआ है। इस महत्वपूर्ण सेवा कार्य की उपलब्धि को इंडिया बुक आफ रिकार्ड्स संस्था ने रिकार्ड के रूप में दर्ज कर उन्हें इसका प्रमाण पत्र भी पिछले दिनों भेंट किया है। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह स्वयं निःशुल्क रक्त सेवा हेल्पलाइन की सतत मानीटरिंग करते हैं। उन्होंने बताया है कि इस हेल्पलाइन सेंटर का मोबाइल नंबर 9228035418 है, जो चौबीस घंटे चालू रहता है। इसके साथ ही एक लैंडलाइन नंबर 262688 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। इमरजेंसी में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक के स्वयं के मोबाइल नंबर 9425171211 पर काल, वाट्सएप या एसएमएस किया जा सकता है।








