
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद
पंकज कथूरिया बहादराबाद हरिद्वार।
(उत्तराखंड)
Vande Bharat February 4, 2026

हरिद्वार। जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिनारसी गांव में हुई गोलीबारी की घटना में लापरवाही बरतने के चलते प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर सूर्यभूषण नेगी और वरिष्ठ उप निरीक्षक (एसएसआई) रमेश सैनी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इससे पहले एक्शन की गाज सबसे पहले चौकी प्रभारी पर गिरी थी।
विदित है कि बीते सोमावर को भगवानपुर के बिनारसी गांव में गुरु रविदास जयंती के मौके पर निकली शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ जिसमें 2 लोगों की जान चली गई जबकि दो लोग घायल हुए। जिसके बाद घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डोभाल ने मामले की जांच एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा को दी हुई थी।
URL Copied
2,502 Less than a minute



