A2Z सभी खबर सभी जिले की

भब्य रुप से मनायेगी भारतीय जनता पार्टी रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती

महराजगंज।

बुध्देश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।

महाराजगंज 17 मई। भारतीय जनता पार्टी रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती भव्य रूप से मनाएगी । 21 से 31 मई तक अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान चलेगा जिसमें महिला स्वयंसेवी संगठनों और स्थानीय निकायों की भागीदारी होगी। इस दौरान बैठकें गोष्ठियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अहिल्याबाई होल्कर ने सामाजिक न्याय और राष्ट्रनिर्माण के लिए जीवन समर्पित किया था । उक्त बाते भारतीय जनता पार्टी के जिले के अध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय ने पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि आज तिरंगा यात्रा के समापन के पश्चात 17 मई को जिले की बैठक कार्यालय पर संपन्न हुई है। अहिल्याबाई होलकर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी गांव में हुआ था। उनके 30 वर्ष के कार्यकाल को सुशासन, न्यायप्रियता, सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के कार्यों के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि उनकी दूरदर्शिता, साहस, न्यायप्रियता और सामाजिक सुधारों ने उन्हें इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान दिया है। वह आज भी प्रेरणा स्रोत है और अपने जीवन से हमें न्याय, धर्म और सामाजिक सुधारों की प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। हम अपने उद्देश्य को लेकर समाज में नैतिकता और नारीवादी संप्रदाय और राष्ट्र के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उत्कर्ष को जीवन का लक्ष्य बनाने वाले काम करने वाली महारानी अहिल्याबाई होलकर के प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय ने कहा कि ने कहा कि 21 मई से 31 मई तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। प्रत्येक कार्यक्रम के लिए आयोजक तय कर लिए गए है । सभी को जिम्मेदारी दे दी गई है। आज संपन्न हुई बैठक में जिले की रूपरेखा, अभियान की जिले की टीम, महिला मोर्चा की रैली और जिला युवा, मंडल अध्यक्ष और मंडल के लिए रणनीति बनी है । उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर के दूरदर्शिता साहस न्यायप्रियता और सामाजिक सुधारों ने उन्हें इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान दिया है। वह आज भी प्रेरणा स्रोत है और अपने जीवन से हमें न्याय धर्म और सामाजिक सुधारों की प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। उन्हेंने कहा कि अभियान के माध्यम से लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर के शौर्य न्याय सेवा त्याग बलिदान के बारे में जन जन तक तक पहुंचना है। लोग उनकी प्रेरणा लेकर सेवा के मार्ग पर आगे बढ़े। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री माननीय पंकज चौधरी जी, जिला प्रभारी संगठन राम जियावन मौर्य, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह,सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!