A2Z सभी खबर सभी जिले की

भरतपुर रेलवे स्टेशन पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत का जन संपर्क

#स्वागत_सम्मान : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ट्रेन से आगरा रवाना होते समय भरतपुर रेलवे स्टेशन पर रुके। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला और साफा पहनाकर गहलोत का स्वागत किया।

 

मीडिया से बातचीत में गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा को शुभकामनाएं दीं और कहा कि भरतपुर के लिए यह गर्व की बात है कि यहां का विधायक प्रदेश का मुख्यमंत्री बना है। गहलोत ने कहा कि भजनलाल शर्मा को जिले की चिंता करनी चाहिए, क्योंकि भरतपुर की जनता उनसे काफी उम्मीद रखती है।

 

पूर्व सीएम ने प्रदेश में बढ़ते अपराध, बिजली कटौती और पानी की समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार को प्राथमिकताएं तय कर मूलभूत समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए। गहलोत ने ‘प्रशासन गांवों के संग’ जैसे अभियानों को फिर से शुरू करने की जरूरत बताई।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!