
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, सोमवार 09 मार्च 2026
। टी20 विश्व कप( पुरुष वर्ग) 2026।
====-: 
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने 08 मार्च 2026 को टी20 विश्व कप का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम को 96रनों के अंतराल से हराकर इतिहास को एक बार फिर से दोहराया। इसके पूर्व 29 जून 2024 को रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 क्रिकेट विश्व कप का खिताब हासिल किया था, तब भारतीय टीम ने बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को 07 रन से हराया था। कल रविवार 08 मार्च 2026 को एकबार फिर भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप को जीतकर यह कारनामा कर दिखाया। कल खेले गए टी20 विश्व कप फाइनल मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने मैच के पॉवर प्ले के अंदर ही छह ओवर में बिना विकेट खोए 92 रन बटोरे । भारतीय ओपरनस ने 98 रनों की शुरूआती साझेदारी भी की इस जोड़ी को न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र ने अभिषेक शर्मा को कैच आउट कराते हुए तोड़ा। अभिषेक शर्मा ने 21 गेदों में 52रन की पारी खेली और वे आउट हो गए। टी20 विश्व कप फाइनल मुकाबले के इतिहास में यह अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ खेलते हुए दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। सैमसन और ईशान की इस जोड़ी ने 48 गेदों पर 105 रन भी जोड़े, जिसकी सहयता से भारतीय टीम का स्कोर 15वें ओवर तक 200 पर पहुंचा नीशम ने एक ओवर में तीन विकेट लेकर भारतीय टीम के रन रेट को रोक दिया। नीशम ने संजू सैमसन(89रन), पर और ईशान किशन(54रन), पर और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को शून्य रन पर आउट किया। शिवम दुबे ने बीसवें ओवर 3चौके और दो 6के लगाते हुए भारतीय टीम का स्कोर 255 रन तक पहुंचाने मे मदद की। यह टी20 विश्व कप फाइनल मुकाबले के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है। भारतीय टीम के 256 के लक्ष्य के बदले न्यूजीलैंड की शुरुआत भी उतनी अच्छी नहीं रही। न्यूजीलैंड की टीम ने पॉवर प्ले मे 52 रन बटोरे और 3विकेट भी खोए। फिन एलन 09रन रचिन रवींद्र ने एक रन, ग्लेन फिलिप्स ने पांच रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड के साइफरट ने 26 गेद पर 52 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने 43रन बटोरे। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में केवल 159रन बनाकर सिमट गई। टीम विश्व कप मैच फाइनल मुकाबले में 15 रन देते हुए 4 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए चुना गया।




