A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त, बंडा पुलिस की कार्यवाही

सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बंडा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 11/03/2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर बंडा पुलिस द्वारा देवपुरा मुहल्ला बंडा में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के मकान के पास बने बाड़े में दबिश दी गई। तलाशी के दौरान वहां से अवैध रूप से रखी गई सागर गोल्ड ग्रेन व्हिस्की के 307 क्वार्टर (कुल 55.26 लीटर) जप्त किए गए, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 30,700 रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी टिंकू उर्फ अभिषेक लोधी पिता दुर्गेश लोधी, उम्र 21 वर्ष निवासी बंडा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उइके एवं एसडीओपी बंडा प्रदीप वाल्मीकि के मार्गदर्शन में जिले भर में अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना बंडा की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें निरीक्षक अंजली उदेनिया, प्रधान आरक्षक 491 जितेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक 598 रहमान खान, आरक्षक 1041 मदन पटेल, आरक्षक 250 आशुतोष, आरक्षक मनीष कुमार एवं नगर रक्षा समिति सदस्य 828 कृष्णा की सराहनीय भूमिका रही। बंडा पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया है तथा आमजन में सुरक्षा व विश्वास की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!