
डीडवाना कुचामन – जिले के मकराना शहर में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर सोमवार को प्रशासन ने सख्ती दिखाई। जिला रसद विभाग डीडवाना-कुचामन की टीम ने पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 गैस सिलेंडर जब्त किए।
टीम ने बायपास तिराहा, बस स्टैंड, गौड़ाबास सहित चार स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई से अवैध गैस कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। परिवर्तन अधिकारी डॉ. दीपक कुल्हार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार कालाबाजारी व अवैध उपयोग के खिलाफ अभियान जारी है। आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर की जाएगी






