



अवैध निर्माणों के खिलाफ विकास प्राधिकरण का एक्शन
लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को सिविल लाइंस के
जिगर कॉलोनी में बसपा के पूर्व चेयरमैन का जिगर कॉलोनी
स्थित मैरिज हॉल को सील कर दिया गया। एमडीए की टीम
ने भारी फोर्स की मौजूदगी में सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम
दिया। विशेष बात यह कि नोटिस दिए जाने के बाद भी मैरिज
हॉल में बेधड़क शादी और विवाह के कार्यक्रम आयोजित
किए जा रहे थे। बुधवार को मैरिज हाल में एक सगाई का
कार्यक्रम होना था। एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने बताया
कि कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। लोग नक्शा स्वीकृत कराने के
बाद ही निर्माण कार्य शुरू करें।जिम्मेदारी निर्माण करने वालों की होगी। जिगर कॉलोनी स्थित
करीब एक हजार वर्ग मीटर में मौसम पैलेस नाम से मैरिज
हॉल संचालित किया जा रहा था। मालिक बसपा के पूर्व नगर
पालिका मुरादाबाद के चेयरमैन अमीनुद्दीन थे। वर्तमान में
उनके दो बेटे मोइनुद्दीन शोएब मैरिज हाल को संचालन कर रहे
हैं। एमडीए के जेई राजन सिंह के मुताबिक मैरिज हाल बिना
मानचित्र स्वीकृत कराए संचालित किया जा रहा था। संचालकों
से कागजात दिखाने के कहा तो वह दिखा नहीं सके। लिहाजा
मैरिज हाल को सील करने की कार्रवाई की गई है। एमडीए की
कार्रवाई से मैरिज संचालकों की नींद उड़ी हुई है। वहीं दूसरी
ओर बंगला गांव निवासी तुषार दिवाकर भी खासे परेशान हैं।
उनका कहना है कि बुधवार को उनकी बहन की सगाई का
कार्यक्रम मैरिज हाल में होना था। कांठ से मेहमान आने वाले
हैं। अचानक मैरिज हाल सील होने से मैरिज हाल संचालकों
से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। 25 साल से
बिना नक्शा संचालित हो रहा था मैरिज हाल मुरादाबाद। एक
अनुमान के मुताबिक जिगर कॉलोनी में करीब 25 साल से
मौसम पैलेस नाम से मैरिज हाल बिना नक्शा स्वीकृत कराए
संचालित किया जा रहा था। जानकारों के मुताबिक कुछ
समय पूर्व एमडीए के अधिकारियों के निर्देश पर मैरिज हाल
को सील कर दिया गया था। कुछ दिन तक मैरिज हाल सील
रहा था। बाद में एमडीए कर्मचारियों की मिलीभगत से सील
खुल गई थी। उपाध्यक्ष अनुभव सिंह का साफ कहना है कि
अवैध निर्माण में लिप्त एमडीए कर्मचारियों के खिलाफ कड़ीःभाई
मुरादाबाद। एमडीए के जेई राजन सिंह ने बताया कि मैरिज
हाल के संचालक दोनों सगे भाइयों के बीच आपसी विवाद चल
रहा है। दोनों ही भाई मैरिज हाल की कंपाउडिंग भी कराने के
लिए तैयार नहीं हैं। लिहाजा एक निर्धारित समयवाधि के बाद
आगे की कार्रवाई की जाएगी।