


हो गई। परिजनों ने इलाज के दौरान अस्पताल स्टाफ पर
लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा।
आरोप लगाया कि गलत ऑपरेशन की वजह से महिला
की ब्लीडिंग होती रही, जिससे महिला की मौत हो गई।
परिजन पुलिस कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
दरअसल, शुक्रवार दोपहर 2 बजे के आसपास थाना
कटघर इलाके के गुलाब बाड़ी स्थित फ्रूट मंडी निवासी
सोनू सैनी ने पत्नी शिवानी (22 साल) को डिलीवरी के
लिए प्रिंस रोड स्थित नवीन हॉस्पिटल में भर्ती कराया
था। आरोप है कि शिवानी को ऑपरेशन थिएटर में जाने
के महज 10 मिनट में ही जल्दबाजी में ऑपरेशन कर
दिया गया।
उन्होंने आरोप लगाया, कि ऑपरेशन के बाद से ही
महिला का ब्लीडिंग होती रही। डॉक्टर स्टॉफ से बार-बार
कहने के बाद भी किसी ने मरीज को नहीं देखा। महिला
की हालत बिगड़ती गई। बदहवास पति सोनू को बताया
गया कि शिवानी को किसी अन्य हॉस्पिटल ले जाओ
और अस्पताल के दूसरे गेट से बहार भेज दिया। सोनू
सैनी ने सीएम योगी से भी इंसाफ की गुहार लगाई है।शिवानी के पति सोनू ने बताया कि, डिलीवरी के दौरान
शिवानी के बेटा पैदा हुआ। उस बच्चे की हालत भी ठीक
नहीं है। वो भी नवीन हॉस्पिटल में भर्ती है। सोनू ने ये भी
आरोप लगाया कि, ऑपरेशन के बाद जब अस्पताल में
हंगामा हुआ तो सभी स्टाफ और डॉक्टर अस्पताल छोड़
भाग गए। सोनू सैनी ने कहा कि वो पुलिस में तहरीर
देकर आरोपी डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई
करेंगे।
इस पूरे घटनाक्रम में अस्पताल के डॉक्टर ने कमरे के
सामने अपना अपना पक्ष रखने से साफ इंकार कर दिया
है।
थाना प्रभारी गलशहीद सौरव त्यागी ने बताया कि
महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए
भेज दिया गया है। पॉट्समाटम रिपोर्ट आने के बाद आगे
की कार्रवाई की जाएंगी। पीड़ित की तरफ से शिकायत
मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
सोनू सैनी की शादी 15 जुलाई 2024 में हुई थी। वो
मुरादाबाद के रेलवे स्टेशन स्थित एक रेस्टोरेंट में जॉब
करते हैं। परिवार में उनका एक भाई अमित है, जो कि
लुधियाना में रेस्टोरेंट में जॉब करता है।

