

साथ रेप किया। आरोप है कि पीड़िता मदरसे के ही
हॉस्टल में रहती थी। मौलाना उसे जबरन उठाकर अपने
रूम पर ले गया।
उसका मुंह बंद कर रेप किया। इतना नहीं उसका न्यूड
वीडियो भी बनाया। वीडियो को वायरल करने की धमकी
दी। इसके बाद कई दिन तक उससे संबंध बनाता रहा।
किसी से कुछ कहने पर दी जान से मारने की धमकी ।
पीड़िता ने SSP सतपाल अंतिल से मामले की शिकायत
की। इसके बाद SSP के आदेश पर आरोपी मौलाना
रिहान रजा के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट में FIR
दर्ज की गई।
पुलिस ने आरोपी मौलाना को हिरासत में ले लिया है।
छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस पीड़िता
के कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।
ये मामला डिलारी के ढकिया स्थित अहले सुन्नत
जामियातुल बनात हजरत फातिमा तुज जहरा मदरसे का
है।
पीड़िता ने कहा कि मौलाना उसे तमंचे के बल पर अपने कमरे मेंखींच ले गया और रेप किया।
मदरसे में 50 छात्राएं पढ़ती हैं
पीड़िता ने बताया- वो मदरसे में मौलवी की पढ़ाई कर
रही है। इस मदरसे में कुल 50 छात्राएं पढ़ती हैं। मदरसे
में पढ़ाई के लिए तीन कमरे हैं। इन तीन कमरों में छात्राएं
दिन में दीन की पढ़ाई करती हैं और रात को इन्हीं कमरों
में सो जाती हैं।
6 जुलाई की रात करीब 9 बजे जब वह मदरसे के
हॉस्टल में सो रही थी, तभी मौलाना रिहान रजा उसके
कमरे में घुस आया। उसका मुंह दबाकर सीने पर तमंचा
रखकर अपने रूम में ले गया।
कमरे में ले जाकर उसे अश्लील वीडियो दिखाई। उसके
साथ रेप किया। मौलाना ने उसे धमकी दी कि अगर
उसने किसी को बताया तो मदरसे में पढ़ने वाले उसके
भाई और परिवार को जान से मार देगा।ढकिया स्थित अहले सुन्नत जामियातुल बनात हजरत फातिमा तुज
जहरा मदरसा ।
मदरसे पंचायत में निपटाने का बना रहा था दबाव
पीड़िता ने 10 जुलाई को घर आने पर अपने माता-पिता
को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मदरसा पहुंचे
परिजनों ने इसकी शिकायत मदरसा प्रबंधन से की।
लेकिन, मदरसा प्रबंधन मामले को रफादफा करने के
लिए पीड़ित परिवार को दीन धर्म के नाम पर मामले को
पंचायत में सुलटाने के लिए प्रेरित करता रहा। पीड़िता
और उसकी मां इसके लिए हरगिज तैयार नहीं थे।
पीड़िता अपनी बेटी को लेकर पुलिस के पास पहुंची।
पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।
डिलारी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करके पीड़िता को
मेडिकल परीक्षण किया भेज दिया। पुलिस मदरसे पर
छापा मारने पहुंची। वहां से आरोपी को पकड़ लिया।
SSP सतपाल अंतिल ने बताया-
” पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी
मौलाना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने मौलाना को हिरासत में ले लिया है।
उससे पूछताछ की जा रही है।