A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुरादाबाद में लव जिहाद… राज ठाकुर निकला इकरार पाशा: माथे पर तिलक, हाथ में कलावा बांध हिंदू लड़की को फंसाया; मंदिर भी करता था में पूजा

ःःमेरी मुलाकात 2022 में इकरार पाशा से हुई थी।
उस समय वह माथे पर तिलक लगाता था और हाथ में
कलावा बांधता था। उसने राज ठाकुर बनकर मुझसे
दोस्ती की। प्रेम जाल में फंसाकर कुछ दिनों में ही मेरा
दिल जीत लिया। मंदिर ले जाकर मुझसे शादी कर ली।
ढाई साल तक हिंदू बनकर रहा। शक न हो इसलिए
इसलिए रोज घर में पूजा करता था। तीज त्योहार पर
मंदिर में भी पूजा अर्चना करने के लिए साथ लेकर जाता
था।
शादी के ढाई साल हो गए लेकिन वह मुझे न तो
कभी अपने घर नहीं ले गया। न ही अपने मां-बाप
से मिलवाया। इस पर मुझे शक हुआ। मैं उसका घर
खोजती हुई पहुंची तो पता चला कि जिस युवक के साथ
मैं रह रही हूं। वह हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है। वह पहले
से शादीशुदा है और तीन बच्चों का बाप है। मैंने जब
विरोध किया तो मुझे जान से मारने की धमकी दी। मेरे
साथ धोखा हुआ है । मुझे न्याय चाहिए।

ये बातें मुरादाबाद की रूबी ने कही। वह आज एसएसपी
ऑफिस में शिकायत लेकर पहुंची थी।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!