A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

मुरादाबाद में DM-SSP से मिले सपाई:जिलाध्यक्ष ने कहा- सरकारी तंत्र राशनडीलरों और ग्राम प्रधानों को धमका रहा,अधिकारी बोले-जांच केंगे

मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल नेशनिवार को जिलाधिकारी आनुज सिंह और वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक सतपाल अंतिल से मुलाकात की।

सपा प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि कुछ सरकारी अधिकारीऔर कर्मचारी कुंदरकी उपचुनाव को प्रभावित करने कीकोशिश कर रहे हैं। ग्राम प्रधानों और राशन डीलरों कोसपा के पक्ष में मतदान करने पर कारंवाई की धमकी दीजा रही है।

सपा जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने कहा कि हमें सरकारीतंत्र से दिक्कत हो रही है। कुछ विभागों के अधिकारीडीलरों और प्रधानों को खुलेआम हड़का रहे हैं। उनसेभाजपा के पक्ष में मतदान कराने के लिए कहा जारहा है। सपा नेताओं ने अपनी समस्याओं के संबंध मेंजिलाधिकारी और एसएसपी को एक ज्ञापन भी सौपा।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने आश्वस्तकिया कि शिकायतों की जांच कराई जाएगी। निष्पक्षऔर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया जाएगा। इसमें चुनावआयोग के दिशा निर्देशं का शत-प्रतिशत अनुपालनसुनिश्रित कराया जाएगा।सपा के प्रतिनिथि मंडल में पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन,कांठ विधायक और पूर्व मंत्री कमाल अख्तर, देहातविधायक हाजी नासिर कुरेशी, बिलारी विधायक मोहम्मदफहीम, ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान खां आदिशामिल थे।मौ दीन रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!