A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेइटावाउत्तर प्रदेशमथुरामैनपुरी

मैनपुरी के बिछवाँ मे जिरौली गांव मे कड़ाके की सर्दी में जिरौली के प्रधान मनोज ने गरीबों को बांटे कंबल

ग्राम प्रधान ने बताया कि 500 कम्बल किये जा चुके है वितरित

कड़ाके की सर्दी में जिरौली के प्रधान मनोज ने गरीबों को बांटे कंबल

ग्राम प्रधान ने बताया कि 500 कम्बल किये जा चुके है वितरित:- मनोज चौहान

बिछवां।  जनवरी माह में सर्दी अपना पूरा कहर दिखाने लगी है। सर्दी के सितम से लोग परेशान होने लगे हैं। किसी भी गांव में कोई भी व्यक्ति सर्दी से परेशान ना हो। जिसके चलते बिछवां क्षेत्र के गांव जिरौली में ग्राम प्रधान मनोज चौहान ने गरीबों को कम्बल वितरित किये है। कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे खिल गये।

विकास खण्ड सुल्तानगंज की ग्राम पंचायत जैली जिरौली के ग्राम प्रधान मनोज चौहान और पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव चौहान ने सर्दी से बचने के लिये ग्राम पंचायत के बुजुर्गों और असहायों से मुलाकात की। ग्राम प्रधान मनोज चौहान ने कहा कि कोई भी व्यक्ति सर्दी से परेशान नहीं होगा यह हमारी जिम्मेदारी है। पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव चौहान ने कहा है कि वृद्धजनों को कंबल मिलते ही उनके चेहरों पर खुशी की लहर देखी गई। ग्राम प्रधान के इस सराहनीय कार्य की लोग प्रंशसा कर रहे है।

फोटो परिचय:- गरीबो को कंबल वितरित करते मनोज प्रधान।

रिपोर्ट : एडिटर प्रवीन कुमार वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ मैनपुरी

Back to top button
error: Content is protected !!