महाराजगंज 5 अप्रैल। मोदी सरकार का प्रयास है कि देश का गरीब वर्ग समृद्ध और सशक्त होगा तो देश समृद्धि की ओर अग्रसर होगा, लेकिन विपक्षी नेताओं ने कभी गरीब वर्ग की चिंता नहीं की ।जय मंगल कन्नौजिया सदर विधायक ने कहा है कि वक्फ संशोधन अधिनियम का उद्देश्य गरीब मुसलमानों को लाभ पहुंचाना और संपत्ति का दुरुपयोग रोकना है। वक्फ सुधार एवं जन जागरूकता अभियान के तहत नगर पालिका के गबडुआ में अल्प संख्यक समाज के बीच सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने जनसंपर्क करते हुए कहा कि भारत जैसे बड़े देश में जमीन के एक-एक इंच का उचित उपयोग होना चाहिए। उन्हेंने कहा कि अब से वक्फ बोर्ड मनमाने ढंग से किसी भी गांव को वक्फ संपत्ति घोषित नहीं कर पाएंगे।विधायक ने कहा कि कहा कि नए वक्फ संशोधन बिल के लागू होने पर अब संपत्ति की लूट नहीं होगी। गरीबों को उनका हक मिलेगा। पहले कानून की लचरता का लाभ उठाते हुए काफी लोगों ने संपत्ति की लूटपाट की थी। वक्फ संशोधन कानून से कांग्रेस और सपा में बेचैनी का माहौल है। भाजपा मुस्लिम समाज में जानजागरण अभियान चला रही है। गरीबों के हक को भाजपा उन गरीबों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार 2006 में 4 लाख 50 हजार संपत्ति थी जिनकी आय 163 करोड़ थी 2013 में 8 लाख 72 हजार संपति से 166 करोड़ कमाई हुई। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी ने बिना भेद भाव के समाज के हर वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए अनेक योजनाओं को लागू किया है। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के सहद अली, जावेद खान , सरवर अली , अतीकुर्रहमान सिद्दीकी, लियाकत खान,डॉ शाबाज खान, मुन्ना टाइगर, सदरे आलम, डॉ जैनुल आब्दीन, अब्दुल खैर, अब्दुल बरकत, सुबराती के अलावा तमाम अल्प संख्यक समाज के लोग मौजूद रहे।
रामनावमी, ईद एवं चैती पूजा को लेकर शांति समिति कि बैठक
17/03/2026
सहारनपुर में अतिक्रमण पर सख्ती: सड़क पर रखे लोहे के गेट जब्त, दुकानदारों पर जुर्माना
17/03/2026
आज जिला आपूर्ति पदाधिकारी गया की अध्यक्षता मे एल पी जी गैस के सम्बन्ध मे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गईं जानकारी l
17/03/2026
Sonbhadra news:एकता की रोशनी में नहाया महुली: हिंदू-मुस्लिम ने साथ बैठकर खोला रोजा
17/03/2026
समूह सखी मॉड्यूल एक के प्रशिक्षण में पहुंचे उपनिदेशक (आचार्य), दिए दिशा निर्देश -फिल्म, समूह चर्चा, रोल प्ले आदि के माध्यम से प्रशिक्षण जारी
17/03/2026
जिला पदाधिकारी गया के प्रयास से सम्बंधित पदाधिकारियों के साथ पूर्वी वाथम गाँव फतेहपुर प्रखंड से RYC ईट भट्टे से 62की संख्या मे बंधुआ मजदूर को रेसक्यू किया गया l
17/03/2026
95 प्रतिशत अंक लाने पर तनुश्री का सम्मान आर.के.सी.एल की ओर से आयोजित फाईनेंशियल एकाउन्ट परीक्षा मे प्राप्त किए उत्कृष्ट अंक
17/03/2026
भरतपुर के पपरेरा स्टेशन पर पहली बार ट्रेन का ठहराव
17/03/2026
क्रूरतापूर्वक गोवंश को छोटे हाथी में परिवहन करने पर हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही*
17/03/2026
राजकीय विधि महाविद्यालय की छात्रा हिमांशी जोशी ने निबंध प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया’
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!