A2Z सभी खबर सभी जिले की

लखनऊ की सहारा सिटी खाली, नई विधानसभा के लिए रास्ता साफ

लखनऊ/ उत्तर प्रदेश

लखनऊ की सहारा सिटी खाली, नई विधानसभा के लिए रास्ता साफ

लखनऊ में स्थित सहारा सिटी को खाली कराया जा रहा है। सहारा प्रमुख रहे सुब्रत राय की पत्नी स्वप्ना राय भी अपनी कोठी ‘स्वप्ना कुटी’ से लग्जरी सामान निकलवा रही हैं। पिछले कुछ दिनों से परिसर में ट्रक, डीसीएम और अन्य वाहनों के जरिए सामान बाहर ले जाया जा रहा है।

यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के बाद हो रही है, जिसमें 16 मार्च को सहारा सिटी की लीज समाप्त करने के निर्णय को सही ठहराते हुए जमीन नगर निगम को सौंपने का आदेश दिया गया था। इसके बाद नगर निगम ने सहारा प्रबंधन को परिसर पूरी तरह खाली करने के निर्देश दिए।

करीब 170 एकड़ में फैली इस जमीन पर अब नई विधानसभा भवन के निर्माण की योजना है, जिससे प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे को आधुनिक स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है।

सहारा सिटी कभी अपनी भव्यता और आलीशान निर्माण के लिए जानी जाती थी, जहां की कोठियों की तुलना व्हाइट हाउस से की जाती थी।

अब इस ऐतिहासिक परिसर के खाली होने के साथ ही एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है, जहां भविष्य में आधुनिक विधानसभा का निर्माण होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!