A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशलखीमपुरलखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी छापेमारी, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा अनिका हॉस्पिटल सीज

लखीमपुर खीरी जिले के निघासन क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंगाही रोड पर संचालित अनिका हॉस्पिटल को सीज कर दिया। जांच के दौरान विभागीय टीम को पता चला कि अस्पताल आवश्यक वैध पंजीकरण के बिना ही संचालित किया जा रहा था बताया जा रहा है कि इस संबंध में आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अस्पताल बिना नियमों का पालन किए मरीजों का इलाज कर रहा है। शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया और आवश्यक दस्तावेज तथा पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर अस्पताल संचालक द्वारा कोई भी संतोषजनक जवाब या आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सीज कर दिया कार्रवाई के दौरान निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. कुलदीप कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने बताया कि बिना पंजीकरण अस्पताल संचालित करना नियमों का उल्लंघन है और इससे मरीजों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस मामले की जांच जारी है और नियमों के विरुद्ध कार्य करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी 

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!